MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • कानपुर रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 1 अप्रैल से 43 दिन तक बंद रहेंगी ये 18 ट्रेनें

कानपुर रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 1 अप्रैल से 43 दिन तक बंद रहेंगी ये 18 ट्रेनें

kanpur Train Cancelled : कानपुर के गंगा पुल काम लिए रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है। 1 अप्रैल से 14 मई 2026 तक 18 मेमू, पैसेंजर और इंटरसिटी ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इससे कानपुर लखनऊ, रायबरेल प्रयागराज के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Mar 22 2026, 03:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
गंगा पुल पर ट्रैक मजबूत करने का काम, 43 दिन तक बंद रहेंगी कई ट्रेनें
Image Credit : Meta AI

गंगा पुल पर ट्रैक मजबूत करने का काम, 43 दिन तक बंद रहेंगी कई ट्रेनें

उत्तर प्रदेश के लाखों रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है। कानपुर में गंगा पुल पर रेलवे ट्रैक को मजबूत करने का बड़ा काम शुरू होने जा रहा है। इसी वजह से उत्तर-मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त करने का फैसला लिया है।

रेलवे के इस फैसले का असर खास तौर पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। 1 अप्रैल से 14 मई 2026 तक करीब 43 दिनों तक 18 मेमू, पैसेंजर और इंटरसिटी ट्रेनें बंद रहेंगी। यह फैसला ट्रैक को ज्यादा सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए लिया गया है, ताकि भविष्य में ट्रेनों का संचालन और सुरक्षित तरीके से हो सके।

25
गंगा पुल पर क्यों लिया गया मेगा ब्लॉक
Image Credit : Train\IndianRailways

गंगा पुल पर क्यों लिया गया मेगा ब्लॉक

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कानपुर के गंगा पुल पर ट्रैक के सुदृढ़ीकरण का काम काफी समय से जरूरी था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर मेगा ब्लॉक लिया गया है। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी Shashikant Tripathi ने बताया कि ट्रैक को मजबूत करना बेहद जरूरी है। इसलिए इस दौरान कुछ ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रखा जाएगा, ताकि काम सुरक्षित तरीके से पूरा हो सके।

Related Articles

Related image1
Lucknow Shocker: बहू के अवैध संबंध में सास ने अड़ाई नाक, बहू ने प्रेमी संग रचा ऐसा प्लान, की...
Related image2
Shocking! ‘तू मुझे घूर क्यों रहा है?’… बस इतना कहा और 19 साल के युवक की ले ली जान
35
1 अप्रैल से 14 मई तक ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
Image Credit : Meta AI

1 अप्रैल से 14 मई तक ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कई मेमू, पैसेंजर और इंटरसिटी ट्रेनें अलग-अलग तारीखों तक निरस्त रहेंगी। इनमें से अधिकतर ट्रेनें रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम मानी जाती हैं।

निरस्त रहने वाली प्रमुख ट्रेनें:

  • वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ MEMU (2 अप्रैल से 13 मई)
  • लखनऊ–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी MEMU (2 अप्रैल से 13 मई)
  • कानपुर सेंट्रल–रायबरेली पैसेंजर (2 अप्रैल से 13 मई)
  • रायबरेली–कानपुर सेंट्रल पैसेंजर (2 अप्रैल से 13 मई)
  • प्रयागराज संगम–अनवरगंज पैसेंजर (2 अप्रैल से 13 मई)
  • अनवरगंज–प्रयागराज संगम पैसेंजर (2 अप्रैल से 13 मई)
  • सीतापुर सिटी–कानपुर सेंट्रल पैसेंजर (1 अप्रैल से 12 मई)
  • कानपुर सेंट्रल–सीतापुर सिटी पैसेंजर (2 अप्रैल से 13 मई)
  • कासगंज–लखनऊ पैसेंजर (1 अप्रैल से 13 मई)
  • लखनऊ–कासगंज पैसेंजर (2 अप्रैल से 14 मई)
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ इंटरसिटी (2 अप्रैल से 13 मई)
  • लखनऊ–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी (2 अप्रैल से 13 मई)
  • प्रयागराज संगम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस (2 अप्रैल से 13 मई)
  • कानपुर सेंट्रल–प्रयागराज संगम एक्सप्रेस (2 अप्रैल से 13 मई)
  • कानपुर सेंट्रल–लखनऊ MEMU (1 अप्रैल से 13 मई)
  • लखनऊ–कानपुर सेंट्रल MEMU (2 अप्रैल से 14 मई)
  • उतरेटिया–कानपुर सेंट्रल MEMU (3 अप्रैल से 14 मई)

इन ट्रेनों के बंद रहने से खास तौर पर कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर और प्रयागराज के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

45
रोजाना सफर करने वालों पर पड़ेगा ज्यादा असर
Image Credit : Meta AI

रोजाना सफर करने वालों पर पड़ेगा ज्यादा असर

इन ट्रेनों में बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा लोग और छोटे व्यापारी रोजाना सफर करते हैं। करीब डेढ़ महीने तक ट्रेनें बंद रहने से उन्हें वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ सकती है। रेलवे को उम्मीद है कि ट्रैक मजबूत होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार और सुरक्षा दोनों बेहतर होंगी।

55
यात्रियों के लिए रेलवे की अहम सलाह
Image Credit : Meta AI

यात्रियों के लिए रेलवे की अहम सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर पर निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। इसके लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव या उन्हें री-शेड्यूल भी किया जा सकता है। इसलिए अपडेट देखते रहना यात्रियों के लिए जरूरी होगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Kochi Suicide Case: 30 दिन पुरानी वसीयत, एक सुसाइड नोट और 5 मौतें-रोंगटे खड़े करने वाला सच
Recommended image2
इतिहास में दर्ज: PM मोदी ने बनाया 8,931 दिन का अविश्वसनीय राजनीतिक कीर्तिमान
Recommended image3
Shocking! ‘तू मुझे घूर क्यों रहा है?’… बस इतना कहा और 19 साल के युवक की ले ली जान
Recommended image4
बिहार में जन्मा दो मुंह और चार आंखों वाला बछड़ा, देखने उमड़ी गांववालों की भीड़, फिर...
Recommended image5
पंजाब में मंत्री के खौफ में अफसर को मरना पड़ा, नहीं तो मिनिस्टर साहब पूरे परिवार को खत्म कर देते!
Related Stories
Recommended image1
Lucknow Shocker: बहू के अवैध संबंध में सास ने अड़ाई नाक, बहू ने प्रेमी संग रचा ऐसा प्लान, की...
Recommended image2
Shocking! ‘तू मुझे घूर क्यों रहा है?’… बस इतना कहा और 19 साल के युवक की ले ली जान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved