Karnataka News : कर्नाटक के तुमकुरु में पुणे हाईवे पर एक कार में एक युवक की लाश मिली है। लड़की भी गाड़ी के अंदर खतरनाक हालत में मिली है। इस घटना से इलाके के लोग खौफ में हैं।
तुमुरु (कर्नाटक): कर्नाटक के तुमकुरु जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार, 28 जून को पुणे हाईवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। जब तक मौके पर मदद पहुंचती, कार के अंदर एक शख्स की जलकर मौत हो चुकी थी। कार में एक लड़की भी मौजूद थी, बताया जाता है कि वह गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

जब चलती कार बनी मौत की ताबूत
जातीुमुरु के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) अशोक वेंकट ने बताया कि कल्लम्बेला पुलिस स्टेशन को पुणे हाईवे पर एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो उन्होंने एक जली हुई कार देखी, जिसका नंबर प्लेट पीला था. कार के अंदर एक शख्स का जला हुआ शव मिला, जिसकी पहचान नागेंद्रन के रूप में हुई है।
रिश्ते के विवाद के बाद कार में लगी आग
- SP अशोक वेंकट ने ANI को बताया, “जब हमने घटना की जांच शुरू की, तो पता चला कि कार का ड्राइवर और मृतक की सह-यात्री रान्या भी इसमें शामिल थीं.” पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नागेंद्रन और रान्या नाम की महिला रिलेशनशिप में थे। दोनों के बीच रिश्ते को लेकर कुछ अनबन चल रही थी। इसी वजह से उनके बीच झगड़ा भी हुआ था। पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में पहले से ही एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में अपहरण का केस भी दर्ज है।
क्या है इस भयानक एक्सीडेंट की वजह?
SP ने आगे कहा, "लड़के और लड़की के बीच चल रहे विवाद के कारण उसने कार रोक दी। कार रुकने के बाद, वे लड़ने लगे, जिसके बाद कार में आग लग गई। पुलिस का कहना है कि आग लगने की असली वजह और घटना का पूरा सच अभी पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है. SP ने बताया, "आग लगने का कारण और घटनाओं का क्रम क्या था।
गर्लफ्रेंड की हालत भी खतरनाक
रान्या को सिर और हाथ पर कटने के निशान हैं, लेकिन चोटें ज्यादा गंभीर नहीं हैं। उसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी देने की तैयारी है. मामले में और जानकारी का इंतजार है।


