DK Shivakumar News : कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ऐसा क्या ऐलान किया जिसकी चर्चा दिल्ली तक? आखिर क्या तैयारी कर रहे हैं DK शिवकुमार? शपथ से पहले DK ने युवाओं को लेकर किया बड़ा फैसला? कैबिनेट गठन से पहले DK का का क्या है मास्टरस्ट्रोक? कर्नाटक में आने वाला है क्या बड़ा बदलाव?
Karnataka Politics : कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार 3 जून को सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। लेकिन इससे पहले ही सोमवार को उन्होंने बड़ा ऐलान कर दिया। डीके ने कहा राज्य में कांग्रेस सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल करके "शिक्षा को एक नया रूप" देगी। बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कर्नाटक में आज से शुरू हुए नए एकेडमिक साल पर स्कूली छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

"मुझे शिक्षा से बहुत लगाव
- कांग्रेस नेता ने कहा, "मुझे शिक्षा से बहुत लगाव है। आज से एकेडमिक साल शुरू हो रहा है। कर्नाटक के छात्रों ने देश के लिए बहुत योगदान दिया है। हमारे छात्र दुनिया भर की यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं। इसकी बुनियाद कर्नाटक में ही रखी गई है। वे कर्नाटक के जरिए भारत को देख रहे हैं।
- उन्होंने आगे कहा, "अब हम एक नए दौर में जा रहे हैं। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौर है; भविष्य में हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए ही आगे बढ़ेंगे। यह हमारी नीति होगी। हम भविष्य में शिक्षा को एक नया रूप देंगे। इसलिए, मैं मौजूदा सरकार और आने वाली सरकार को बधाई देता हूं।
शिवकुमार के ऐलान ने युवाओं की बढ़ाई उत्सुकता
डीके शिवकुमार ने X पर पोस्ट किए एक खुले खत में कहा कि कर्नाटक की प्रगति और समृद्धि यहां के छात्रों के "विचारों, चरित्र और उपलब्धियों" से तय होगी।उन्होंने लिखा, "एक नए एकेडमिक साल की शुरुआत हमेशा उम्मीद, उत्साह और नई संभावनाओं से भरा एक खास पल होता है। इस मौके पर, मैं आप सभी को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह नए अवसरों, नई दोस्ती, रोमांचक खोजों और अपने सपनों के एक कदम और करीब जाने का मौका है। स्कूल वो जगह है जहां युवा मन को आकार मिलता है और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होता है। यहां आप सिर्फ किताबों से ही नहीं, बल्कि करुणा, अनुशासन, सम्मान और दृढ़ता जैसे मूल्य भी सीखते हैं। आज जो सबक और अनुभव आप हासिल करेंगे, वे जीवन भर आपका मार्गदर्शन करेंगे।"
कैसी होगी कर्नाटक में शिवकुमार की कैबिनेट?
इस बीच, शिवकुमार और निवर्तमान सीएम सिद्धारमैया 3 जून को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले कैबिनेट बर्थ पर चर्चा के लिए आज नई दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक करेंगे। दोनों नेता बैठक के लिए बेंगलुरु से एक साथ दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। इसके अलावा, सिद्धारमैया के बेटे और MLC यतींद्र भी इस बैठक के लिए जा रहे हैं। ऐसी अटकलें हैं कि उन्हें डीके शिवकुमार के नए मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।


