Mexico में बाढ़ का महातांडव! उफनती नदी ने डुबोया गांव, घरों में घुसा पानी

मैक्सिको के Veracruz राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। Gulf of Mexico के तट के पास स्थित इस राज्य के Boca de Uxpanapa गांव में Uxpanapa नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

Share this Video

Minatitlán नगरपालिका के इस गांव में करीब 250 लोग रहते हैं। गांव तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। बाढ़ के कारण लोगों को जरूरी सामान की कमी का सामना करना पड़ रहा है। नदी में सीवेज का पानी मिलने से स्वास्थ्य संकट भी गहरा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अक्टूबर से मौसम संबंधी सिस्टम के कारण Veracruz में भारी बारिश हो रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राज्य में बाढ़ और खराब मौसम के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 22 से 23 अक्टूबर के बीच कुछ इलाकों में 79.6 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं।

Related Video