Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 52 वर्षीय कपड़ा कारोबारी ने खुद को गोली मार ली। भाई के घर पहुंचकर कहा था, नीचे आ जाओ…वरना मैं खुद को शूट कर दूंगा…इसके बाद का मंजर दर्दनाक था।

उत्तर प्रदेश के काशी यानि वाराणसी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां एक कारोबारी ने खुद को गोली मार ली। हालांकि, घटना के तुरंत बाद परिवार और भाई उनको लेकर अस्पातल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने कहा अभी हालत सीरियस है, क्योंकि गोली उनकी गर्दन में फंसी है। फिलहाल इलाज चल रहा है। हालांकि, उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी साफ वजह सामने नहीं आई है। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

आखिर भाई के घर जाकर क्यों मारी गोली?

दरअसल, यह घटना गुरूवार सुबह करीब 5 बजे के आसपास की है। जहां 52 साल के कपड़ा कारोबारी अपने छोटे भाई के घर पहुंच थे। इस दौरान उन्होंने चिल्लाते हुए कहा-जल्दी नीचे आ जाओ वरना मैं खुद को गोली मार लूंगा। बता दें कि परिवार के लोग जब तक नीचे पहुंचे उन्होंने गोली चला दी और वह सड़क पर गिर पड़े।

नीचे आ जाओ…वरना शूट कर दूंगा

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि विजेंद्र सोनी कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उनकी इकलौती बेटी की शादी होने वाली है। जिसको लेकर वह भी वह तनाव में रहते हैं। जिसको लेकर उनका पहले से ही वेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज भी चल रहा था। लेकिन यह समझ नहीं आ रहा है कि उन्होंने अपने भाई के घर पहुंचकर क्यों खुद को गोली मारी। साथ ही यह क्यों कहा कि जल्दी नीचे आ जाओ वरना मैं शूट कर लूंगा।

मार्निंग वॉक पर गए और खून से सन गए

बता दें कि विजेंद्र सोनी तीन भाइयों में बीच के नंबर के हैं। यानि एक उनसे बड़ा तो एक छोटा है। तीनों भाइयों की पांडेयपुर में एक ही बिल्डिंग में श्रीराम ज्वेलर्स और ऊपर श्रीराम साड़ी की दुकान है। विजेंद्र की यह दुकानें उनके घर से करीब 30 मीटर दूरी पर हैं। भाई जितेंद्र ने कहा कि भैया सुबह सुबह टहलने के लिए निकले थे, घूमने के बाद उन्होंने मुजे फोन करके नीचे आने को कहा। इसके बाद मैंने कहा कि थोड़ी देर में आता हूं। लेकिन मुझे देरी क्या हुआ उन्होंने गोली मार ली।