Ketan Agarwal Murder Cse : केतन अग्रवाल मर्डर केस में अब सबसे बड़ा खुलासा होने जा रहा है। क्योंकि अब पुणे पुलिस ने सिया के बाद आरोपी चेतन चौधरी को लोहगढ़ किले पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएट करवाया।
लोनावला (महाराष्ट्र) : पुणे पुलिस ने बुधवार को केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस आरोपी चेतन चौधरी को पुणे के पास मौजूद लोहगढ़ किले पर ले गई, ताकि क्राइम सीन को फिर से रिक्रिएट किया जा सके। इस पूरी प्रक्रिया में केतन के वजन के बराबर की एक डमी का इस्तेमाल किया गया, जिससे यह समझा जा सके कि घटना वाले दिन आरोपी ने कथित तौर पर क्या और कैसे किया था।

सिया के बाद चेतन के साथ क्राइम सीन रिक्रिएशन
- क्राइम सीन को दोबारा रीकंस्ट्रक्ट करने के बाद, पुणे ग्रामीण के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, शुभम कुमार ने बताया कि डमी को मृतक के वजन के हिसाब से ही डिजाइन किया गया था।
- उन्होंने कहा, "हम चेतन चौधरी को सीन रिकंस्ट्रक्शन के लिए ले गए थे, और उसने हमें उस दिन की घटनाओं का पूरा क्रम बताया। जांच अभी भी जारी है। डमी को केतन के वजन के अनुसार ही बनाया गया था।"
केतन मर्डर मिस्ट्री सुलझाने की कोशिश
- इस पूरी कवायद का मकसद फोरेंसिक गेट-मैचिंग के जरिए सबूतों की पुष्टि करना था। गेट एनालिसिस में किसी व्यक्ति के चलने या दौड़ने के तरीके का अध्ययन किया जाता है। पुलिस इसका इस्तेमाल तब करती है जब कोई संदिग्ध वीडियो या सीसीटीवी फुटेज में कैद हो जाता है।
- मामले की दूसरी आरोपी सिया गोयल के साथ क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन का काम पहले ही पूरा हो चुका है।
लोहगढ़ किले को पुलिस ने किया सील
- इससे पहले मंगलवार को, पुलिस ने जांच प्रक्रियाओं को अंजाम देने के लिए किले को पर्यटकों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया था। जो टूरिस्ट पहले से वहां मौजूद थे, उन्हें भी बाहर निकाल दिया गया था।
- यह किला पहले भी तब बंद किया गया था, जब पुलिस जांच के हिस्से के रूप में आरोपी सिया गोयल के साथ क्राइम सीन रिक्रिएट करने आई थी।
क्या केतन अग्रवाल हत्याकांड?
आपको बता दें कि 18 जून को पुणे के पास लोहगढ़ किले से गिरकर केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। लोनावला ग्रामीण पुलिस को शक है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल, जिसकी केतन से सगाई हो चुकी थी, अपनी जिंदगी के इस पड़ाव पर शादी नहीं करना चाहती थी। आरोप है कि उस पर शादी के लिए परिवार का दबाव था।
फास्ट-ट्रैक कोर्ट में पहुंचा केस
- इस घटना के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने मामले के लिए एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी है और सीनियर वकील व राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया है।
- इस बीच, आरोपी सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी को 23 जून को गिरफ्तार किया गया था और वे 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं, जबकि जांच जारी है।


