MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • “10 मिनट खड़ी रहीं, कोई मिलने नहीं आया” केजीएमयू पर बरसीं बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव

“10 मिनट खड़ी रहीं, कोई मिलने नहीं आया” केजीएमयू पर बरसीं बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव

केजीएमयू लव जिहाद केस में विशाखा कमेटी की रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में जूनियर डॉक्टर रमीज उद्दीन को यौन शोषण, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के दबाव का दोषी पाया गया। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने केजीएमयू प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 09 2026, 04:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X@gaurav5pandey

विशाखा कमेटी की रिपोर्ट के बाद गरमाया मामला, प्रशासन पर बरसीं अपर्णा यादव

केजीएमयू जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान से जुड़ा लव जिहाद और यौन शोषण का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। विशाखा कमेटी की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद न सिर्फ आरोपी की भूमिका उजागर हुई है, बल्कि केजीएमयू प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस पूरे प्रकरण में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का गुस्सा अब खुलकर सामने आया है।

केजीएमयू लव जिहाद केस में गठित विशाखा कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर रमीज उद्दीन को महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने का दोषी पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद संस्थान की जिम्मेदारी और जवाबदेही पर बहस तेज हो गई है।

25
Image Credit : kgmu.org

वाइस चांसलर से मिलने पहुंचीं अपर्णा यादव

इसी मामले को लेकर 09 जनवरी को महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव केजीएमयू पहुंचीं और वाइस चांसलर से मुलाकात का प्रयास किया। अपर्णा यादव करीब 10 मिनट तक केजीएमयू परिसर में मौजूद रहीं, लेकिन उनसे मिलने कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा।

अपर्णा यादव ने केजीएमयू प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि महिला आयोग को शायद गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने कहा कि वह केवल कुछ जरूरी जानकारी लेने आई थीं, लेकिन वाइस चांसलर तक ने उनसे मुलाकात नहीं की। यह रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और संस्थान की सोच को दर्शाता है।

Related Articles

Related image1
रेल टिकट बुकिंग पर 14 जनवरी से 14 जुलाई तक रेलवे का धांसू ऑफर!
Related image2
पाकिस्तानी नागरिक को यूपी के इस सरकारी स्कूल में नौकरी, रिटायरमेंट से पहले सच आया सामने
35
Image Credit : X@aparnabisht7

प्रशासन के संपर्क में था आरोपी रमीज

अपर्णा यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़िता ने उन्हें बताया था कि उसने केजीएमयू के हेड ऑफ डिपार्टमेंट को पूरी जानकारी दी थी, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि आरोपी रमीज उद्दीन केजीएमयू प्रशासन के संपर्क में था, लेकिन इसके बावजूद दो दिन बाद वह फरार हो गया।

अपर्णा यादव ने विशाखा कमेटी की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीड़िता को एक सीनियर डॉक्टर द्वारा यह तक कहा गया कि वह महिला आयोग क्यों गई। उनका आरोप है कि आरोपी को बचाने के लिए व्यक्ति विशेष के इशारे पर काम किया गया।

45
Image Credit : X@gaurav5pandey

बयान बदलने का दबाव, महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने इस मामले में बयान दिए हैं, उन पर स्टेटमेंट बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केजीएमयू में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, जबरन धर्मांतरण और अन्य गंभीर घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन पूरी तरह मौन है। अपर्णा यादव ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से केजीएमयू में बिना लाइसेंस के ब्लड बैंक संचालित हो रहा है।

55
Image Credit : X@gaurav5pandey

सबसे पहले अपर्णा यादव ने उठाया था मामला

गौरतलब है कि पीड़िता ने सबसे पहले अपनी आपबीती महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव को ही सुनाई थी। पीड़िता महिला आयोग कार्यालय पहुंची थी, जहां अपर्णा यादव से मुलाकात के बाद इस पूरे मामले ने तूल पकड़ा। अपर्णा यादव ही पहली नेता थीं, जिन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी। केजीएमयू से जुड़े इस संवेदनशील मामले में अब निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई और जांच एजेंसियों के कदम पर टिकी हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'शादी कराओ, नहीं तो कूद जाऊंगा'- टावर से गिरकर 18 साल के लड़के की मौत, WATCH VIDEO
Recommended image2
Delhi Triple Murder Mystery: कौन हैं तीनों मृतक, कैसे बाबा कमरुद्दीन ने लालच में फंसा किया काम तमाम
Recommended image3
UP Budget 2026: आईटी सेक्टर में 76% की छलांग, क्या बनेगा डिजिटल सुपरपावर यूपी?
Recommended image4
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात
Recommended image5
UP Budget 2026-27: किसानों के लिए खुला खजाना, सोलर पंप से डेयरी तक बड़े ऐलान
Related Stories
Recommended image1
रेल टिकट बुकिंग पर 14 जनवरी से 14 जुलाई तक रेलवे का धांसू ऑफर!
Recommended image2
पाकिस्तानी नागरिक को यूपी के इस सरकारी स्कूल में नौकरी, रिटायरमेंट से पहले सच आया सामने
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved