स्कूल के फैंसी ड्रेस में एक बच्चे ने "पत्नी से झगड़ा" थीम पर ड्रेस पहनकर फर्स्ट प्राइज जीता। इस आइडिया पर जहाँ कुछ लोगों ने हँसकर तारीफ की, वहीं कुछ ने इसे गलत संदेश देने वाला बताकर नाराज़गी भी जताई।

एक स्कूल में एक बच्चा ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंचा, मानो उसका एक्सीडेंट हुआ हो या किसी ने उसकी पिटाई कर दी हो। उसकी ये हालत देखकर कुछ लोग हंसे, कुछ ने तारीफ की तो कुछ ने इस पर नाराजगी भी जताई। असल में, इस बच्चे ने स्कूल के फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था और फर्स्ट प्राइज जीता था। बच्चे को इस तरह से तैयार किया गया था जैसे किसी ने उसे पीटा हो और उसे चोटें आई हों। यह देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टाइटल सुनकर सब हैरान!

इस फैंसी ड्रेस का टाइटल था- "मैंने अपनी पत्नी से झगड़ा किया"। बच्चे ने इस टाइटल का एक बोर्ड भी अपने गले में लटका रखा था। साथ ही, उसने चेहरे पर बड़े मासूम से एक्सप्रेशन दिए हुए थे। उसकी ड्रेस और चेहरे का भाव देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे वो कह रहा हो कि पत्नी से लड़ाई के बाद उसका ये हाल हुआ है। इस अनोखी क्रिएटिविटी पर हर कोई हंस पड़ा।

महंगा नहीं, मज़ेदार आइडिया

कभी-कभी लोगों का दिल जीतने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती। बस थोड़ी सी क्रिएटिविटी, ह्यूमर और परफेक्ट एक्सप्रेशन ही काफी होते हैं। यह कॉस्ट्यूम बहुत सिंपल, मज़ेदार और यादगार था। इससे पता चलता है कि बेहतरीन आइडिया के लिए महंगा होना जरूरी नहीं, बस दिमाग का सही इस्तेमाल होना चाहिए।

कुछ लोगों ने जताई नाराज़गी!

वैसे तो इस तरह के इवेंट्स और कॉस्ट्यूम बच्चों और पेरेंट्स के लिए सालों तक हंसने वाली यादें बन जाते हैं। मासूमियत और ह्यूमर का कॉम्बिनेशन हमेशा हिट रहता है। लेकिन कुछ लोग इस पर नेगेटिव रिएक्शन भी दे रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चे को इस तरह की ड्रेस नहीं पहनानी चाहिए थी। इससे ऐसा मैसेज जाता है कि पत्नी हमेशा पति पर जुल्म करती है, जो कि गलत है।