MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Success Story: कभी घर तक सीमित थीं, अब हर महीने 1 लाख कमा रहीं ये महिलाएं

Success Story: कभी घर तक सीमित थीं, अब हर महीने 1 लाख कमा रहीं ये महिलाएं

Lakhpati Didi Yojana: उत्तर प्रदेश में लखपति दीदी योजना से महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के जरिए लाखों महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर हर महीने एक लाख रुपये तक कमा रही हैं और गांवों की तस्वीर बदल रही हैं।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Feb 16 2026, 04:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
लखपति दीदी योजना: उत्तर प्रदेश की महिलाएं लिख रहीं आत्मनिर्भरता की नई कहानी
Image Credit : Asianet News

लखपति दीदी योजना: उत्तर प्रदेश की महिलाएं लिख रहीं आत्मनिर्भरता की नई कहानी

कभी घर की चारदीवारी तक सीमित समझी जाने वाली ग्रामीण महिलाएं आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत धुरी बन चुकी हैं। स्वयं सहायता समूहों के जरिए वे न केवल अपने परिवार की आय बढ़ा रही हैं, बल्कि गांव की तस्वीर भी बदल रही हैं। ‘लखपति दीदी’ योजना ने इस बदलाव को नई रफ्तार दी है। अब प्रदेश में हजारों महिलाएं हर महीने एक लाख रुपये तक की कमाई कर आर्थिक स्वावलंबन की मिसाल बन रही हैं।

25
33 लाख महिलाएं लखपति बनने की राह पर
Image Credit : Gemini AI

33 लाख महिलाएं लखपति बनने की राह पर

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रदेश में 33 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। बीते नौ वर्षों में महिला सशक्तीकरण को लेकर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन ने यह संभव किया है। यह केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि गांव-गांव में उभरती नई सामाजिक ऊर्जा का संकेत है।

Related Articles

Related image1
अब ATM से मिलेगा राशन! बदल गया राशन लेने का तरीका, अमित शाह ने किया शुभारंभ
Related image2
UP की 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ से अलीगढ़ तक अलर्ट
35
आजमगढ़ की हुस्नआरा: दो साल में 12 गुना बढ़ा कारोबार
Image Credit : Asianet News

आजमगढ़ की हुस्नआरा: दो साल में 12 गुना बढ़ा कारोबार

आजमगढ़ जिले की हुस्नआरा खातून तैबा स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। उन्होंने रेशमी साड़ी निर्माण का काम शुरू किया। लखपति दीदी योजना के तहत उन्हें 1 लाख 15 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिली। यह पूंजी उनके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। दो वर्षों में उनका कारोबार बारह गुना तक बढ़ गया और आज वे प्रतिमाह करीब एक लाख रुपये तक कमा रही हैं। उनके शब्दों में, “अब हमारा परिवार सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन जी रहा है।”

45
फास्ट फूड स्टॉल से रोज 2000 रुपये की कमाई
Image Credit : Social Media

फास्ट फूड स्टॉल से रोज 2000 रुपये की कमाई

आजमगढ़ की ही शशिकला राजभर ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर ऋण लिया और ‘अदिति फास्ट फूड’ नाम से स्टॉल शुरू किया। जो महिला पहले रोजगार की तलाश में थी, आज वह प्रतिदिन लगभग 2000 रुपये का कारोबार कर रही हैं। यह कहानी बताती है कि छोटे स्तर से शुरू किया गया प्रयास भी बड़ा परिणाम दे सकता है।

55
बीसी सखी मॉडल: गांव तक पहुंची बैंकिंग
Image Credit : iSTOCK

बीसी सखी मॉडल: गांव तक पहुंची बैंकिंग

सरोज मौर्या, जो पढ़ाई के साथ बीसी सखी के रूप में कार्य कर रही हैं, गांवों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचा रही हैं। पहले ग्रामीण महिलाएं बैंक जाने में संकोच करती थीं। अब उनके गांव में ही जमा-निकासी, पेंशन वितरण और डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। बीसी सखियों ने प्रदेश में अब तक लगभग 40 हजार करोड़ रुपये का वित्तीय लेनदेन किया है और 107 करोड़ रुपये से अधिक का लाभांश अर्जित किया है। यह दर्शाता है कि महिलाएं अब वित्तीय तंत्र का अहम हिस्सा बन चुकी हैं।

9 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह सक्रिय

प्रदेश में 9 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह गठित किए जा चुके हैं। 63,519 ग्राम संगठन और 3272 संकुल स्तरीय संघ सक्रिय हैं, जिनसे 99 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। लखपति महिला योजना के अंतर्गत 18 लाख से अधिक महिलाएं लखपति श्रेणी में पहुंच चुकी हैं। यह परिवर्तन केवल सरकारी योजना का परिणाम नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास और सामाजिक बदलाव का प्रमाण है।

लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लघु उद्योग और स्वरोजगार के लिए चरणबद्ध, ब्याज मुक्त और आसान ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इससे महिलाएं बिना बड़े जोखिम के अपना कारोबार शुरू कर सकती हैं। यही वजह है कि प्रदेश में आत्मनिर्भर महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश की ये कहानियां बताती हैं कि जब अवसर, प्रशिक्षण और भरोसा मिलता है, तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में सफलता का नया मानक स्थापित कर सकती हैं। ‘लखपति दीदी’ अब केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव की सशक्त पहचान बन चुकी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
फिल्म धुरंधर के गाने पर पाक सैनिक का धुरंधर डांस, वीडियो हुआ वायरल
Recommended image2
बैंक लॉकर से सरकारी बैंक के मैनेजर ने उड़ाया 4 Cr. का गोल्ड, ऑनलाइन सट्टेबाजी में गंवा बैठा सबकुछ
Recommended image3
UP की 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ से अलीगढ़ तक अलर्ट
Recommended image4
Horrific Incident: 10वीं के छात्र ने दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान, एक दिन पहले पिता को बताई थी वॉर्डन की करतूत
Recommended image5
CM Yogi Janta Darshan Update: लखनऊ जनता दर्शन में योगी आदित्यनाथ ने सुनी समस्याएं, उद्यमियों व शिक्षा मुद्दों पर दिए निर्देश
Related Stories
Recommended image1
अब ATM से मिलेगा राशन! बदल गया राशन लेने का तरीका, अमित शाह ने किया शुभारंभ
Recommended image2
UP की 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ से अलीगढ़ तक अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved