Lalit Modi Interview : IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर क्या खुलासा किया? क्या है ललित मोदी का वो 30 साल पुराना राज, जिसे जानती थीं वसुंधरा राजे। IPL का सबसे बड़ा सीक्रेट का किया खुलासा?
Vasundhara Raje and Lalit Modi : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी कोच्चि टस्कर्स स्कैंडल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। उन्होंंने लंदन में मीडिया से बात करते हुए कहा है कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को IPL जैसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर उनके विजन पर पूरा भरोसा था। मोदी के मुताबिक, राजे ने क्रिकेट में उनका काम पहले भी देखा था।

- लंदन में ANI को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ललित मोदी ने कहा कि उन्होंने जो प्रोडक्ट (IPL) बनाया है, वो दुनिया के लिए संतोषजनक और मनोरंजक है। उन्होंने यह भी कहा कि IPL की वजह से ही BCCI आज इतना ताकतवर बना है।
वसुंधरा राजे को मेरे सारे सीक्रेट पता वो मेरी सबसे अच्छी दोस्त
ललित मोदी ने बताया, "वो वसुंधरा राजे ही थीं, उन्हें शुरू से ही मेरे विजन पर यकीन था, हम दोस्त थे, उनके मुख्यमंत्री बनने से भी पहले... जब वो एक युवा लड़की थीं, पूरा मोदी परिवार सिंधिया स्कूल में पढ़ा है। उनकी मां और मेरी दादी बहुत अच्छी दोस्त थीं। हम बहुत लंबे समय से अच्छे दोस्त थे... मेरी शादी से भी पहले से, उन्हें पता था कि मैंने क्रिकेट के साथ क्या किया है, स्पोर्ट्स के साथ क्या किया है, और मोदी एंटरटेनमेंट नेटवर्क के साथ क्या किया है। हम दोस्त थे."
क्रिकेट ललित मोदी के लिए कब बना बिजनेस?
- ललित मोदी ने बताया कि क्रिकेट उनके लिए जुनून तब बना, जब यह उनके लिए एक बिजनेस बन गया। उन्होंने कहा कि जब उन्हें ESPN का चार्ज मर्डोक परिवार को सौंपना पड़ा, तो यह उनके लिए एक एजेंडा बन गया।
- ललित ने कहा, "क्रिकेट कभी मेरा पैशन नहीं था, ESPN में मेरे लिए बिजनेस बनने के बाद यह मेरा पैशन बन गया, और फिर जब मर्डोक ने इसे ले लिया, तो यह मेरे लिए एक एजेंडा बन गया।
क्या वसुंधरा राजे ललित मोदी को नहीं समझाया?
- जब उनसे पूछा गया कि क्या वसुंधरा राजे ने उन्हें कभी चेताया था कि वो ऐसे लोगों से पंगा ले रहे हैं जो बाद में उनके पीछे पड़ सकते हैं, तो ललित मोदी ने कहा कि भारत छोड़ने के बाद भी कोई उनके पीछे नहीं पड़ा।
- उन्होंने कहा, "जब तक मैंने भारत नहीं छोड़ा, मुझे नहीं पता था कि कोई मेरे पीछे पड़ा है। भारत छोड़ने के बाद भी कोई मेरे पीछे नहीं पड़ा, शशि थरूर वाले मामले से ठीक पहले ही लोग दूसरे कारणों से मेरे पीछे पड़े। लेकिन उन्होंने मेरे बनाए हुए प्रोडक्ट (IPL) के लिए मेरा पीछा नहीं किया। लोग आज भी मेरे काम की सराहना करते हैं, इसलिए असल में प्रोडक्ट के लिए कोई भी मेरे पीछे नहीं पड़ा,मैंने जो प्रोडक्ट बनाया है, वह दुनिया के लिए वाकई संतोषजनक और मनोरंजक है।


