Shiv Sena UBT EX MP : महराष्ट्र में शिवसेना (UBT) के पूर्व सासंद विनायक राउत की बहू ने ससुराल वालों पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जिसमें शारीरिक संबंध से लेकर घरेलू हिंसा, अंधविश्वास के आरोप हैं।
महाराष्ट्र की सियासत से जुड़े एक नेता के घर के अंदर का एक शाकिंग मामला सामने आया है। उनकी बहू ने चौंकाने वाले आरोप लगाते हुए खुलासा किया है कि उसे ससुरालवालों ने इस तरह प्रताड़िता किया कि उसे गौ-मौत्र पिलाया गया।अंधविश्वास में पड़कर जादू टोना तक कराया। बता दें कि यह मामला उद्धव सेना (शिवसेना-UBT) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विनायक राउत घर का है।
अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के नाम पर शर्मनाक हरकतें
- दरअसल, पूर्व सांसद राउत की बहू गिरिजा राउत ने कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में घरेलू उत्पीड़न-हिंसा के साथ कई संगीन आरोप लगाते हुए ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के नाम पर पर गौ मूत्र पिलाया और उसके बाल नोचकर जादू टोना किया है। युवती ने शिकायत में बताया कि यह सब उन्होंने फिरोज बाबा और काजी बाबा के कहने पर किया। पुलिस ने दोनों बाबा को हिरासत में ले लिया है।
- बता दें कि आरोप लगाने वाली महिला शिवेसेना नेता और पूर्व सासंद विनायक के बेटे गीतेश राउत की पत्नी है। बहू के इन चौंकाने वाले आरोपों के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले के बाद एक बार फिर महाराष्ट्र के सियासी हलकों में खलबली है।
हनीमून को लेकर किया शॉकिंग खुलासा
- पीड़िता महिला गिरजा राउत ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि जब वह अपने पति के साथ ऊटी पर हनीमून पर गई थी तब पति ने उनके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। जब भी मैंने उनके करीब जाती तो वह उनसे दूर चले जाते थे। कहते थे कि वह केवल किसी इंटरनेशनल पैलेस पर ही अंतरंग हो सकते हैं, भारत में नहीं।
- इतना ही नहीं गिरिजा राउत ने कहा कि जब हम साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया घूमने के लिए गए हुए थे तो पति से शारिरिक संबंध बनाने की बात कही। लेकिन वो करीब नहीं आते और दूसरी बातें निकाल लेते थे। जब में और करीब गई तो मेरे साथ मारपीट भी की। साथ ही मुझे धमकी दी कि अगर शारीरिक रूप से करीब आई तो उनकी जान ले लेंगे।
पूर्व सासंद ने बहू के आरोपों पर क्या कहा
वहीं पीड़िता के आरोपों पर जबाव देते हुए शिवसेना के पूर्व सांसद विनायक राउत ने कहा- बहू एकदम झूठ बोल रही है। वह जबरन तलाक चाहती जिससे उसे 12 करोड़ रुपए, तीन कमरों का फ्लैट और एक कार गुजारा भत्ता के रूप में मिल सके। पहले भी वो इस तरह के कई आरोप हमारे परिवार पर लगा चुकी है। वह किसी के बहकाबे में आकर इस तरह के घटिया आरोप हमारे ऊपर लगा रही है।


