MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • कौन हैं महेश रामचंद्रन? रेमंड MD की स्पीडबोट दुर्घटना के बाद अर्जुन अवॉर्डी लापता

कौन हैं महेश रामचंद्रन? रेमंड MD की स्पीडबोट दुर्घटना के बाद अर्जुन अवॉर्डी लापता

मालदीव स्पीडबोट हादसे में अर्जुन अवॉर्ड विजेता महेश रामचंद्रन आखिर कहां गायब हो गए? तेज रफ्तार बोट के पलटने, समुद्र की गहराई और लापता भारतीयों ने इस केस को रहस्यमय बना दिया है। क्या यह सिर्फ हादसा है या इसके पीछे छुपा है कोई बड़ा सच?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 22 2026, 04:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Maldives Speedboat Accident: मालदीव के फेलिधू इलाके के पास हुए एक स्पीडबोट हादसे ने भारत समेत दुनिया भर का ध्यान खींच लिया है। इस हादसे में रेमंड ग्रुप के एमडी गौतम सिंहानिया की यॉट के कैप्टन और अर्जुन पुरस्कार विजेता महेश रामचंद्रन समुद्र में लापता हो गए हैं। उनके साथ भारतीय रैली चैंपियन Hari Singh भी गायब बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

26
Image Credit : X

कैसे पलटी तेज रफ्तार स्पीडबोट और क्या थे हादसे के हालात?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब सात लोगों को ले जा रही एक स्पीडबोट अचानक पलट गई। इस बोट में पाँच भारतीय, एक ब्रिटिश और एक रूसी नागरिक सवार थे। हादसा कीयोधू से करीब दो नॉटिकल मील दूर हुआ। बताया जा रहा है कि बोट एक हाई-स्पीड “सिगरेट रेसिंग बोट” थी, जिसे तेज रफ्तार के लिए डिज़ाइन किया गया था।

Related Articles

Related image1
सिंघानिया फैमिली में झगड़े की आंच में झुलसे Raymond के शेयर, जानें हफ्तेभर में कितना घाटा?
Related image2
कौन हैं भारत के जिप्सी किंग? जो मालदीव स्पीडबोट हादसे में हो गए लापता, रेमंड ग्रुप चेयरमैन से जुड़े तार
36
Image Credit : X

कौन हैं महेश रामचंद्रन? क्यों उन्हें भारत के सबसे सम्मानित नाविकों में गिना जाता है?

महेश रामचंद्रन सिर्फ एक यॉट कैप्टन ही नहीं, बल्कि भारत के जाने-माने नाविक भी हैं। उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी से पढ़ाई की और भारतीय नौसेना में सेवाएं दीं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। एशियाई खेल और वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में भी उन्होंने भारत का नाम रोशन किया। एक समय वह “मैच रेसिंग” में दुनिया के टॉप 15 खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं और कई बार “यॉट्समैन ऑफ द ईयर” भी बने।

46
Image Credit : X

गौतम सिंघानिया की हालत कैसी है?

इस हादसे में गौतम सिंहानिया को हल्की चोटें आई थीं और उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अन्य यात्रियों में से कुछ सुरक्षित हैं, जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं।

56
Image Credit : X

रेस्क्यू ऑपरेशन कहां तक पहुंचा?

मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स की कोस्ट गार्ड टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। समुद्र में तेज धाराएं और गहराई इस खोज अभियान को और मुश्किल बना रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि हर संभव कोशिश की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि “सिगरेट रेसिंग बोट” जैसी हाई-स्पीड नावें रोमांचक तो होती हैं, लेकिन थोड़ी सी चूक या खराब मौसम में बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में जांच एजेंसियां इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही हैं।

66
Image Credit : X

क्या जल्द सुलझेगा यह समुद्री रहस्य?

मालदीव स्पीडबोट हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि कई सवालों से घिरा मामला बन चुका है। महेश रामचंद्रन जैसे अनुभवी नाविक का लापता होना इस घटना को और गंभीर बना देता है। अब सभी की नजरें रेस्क्यू ऑपरेशन और जांच के नतीजों पर टिकी हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
दुर्घटना समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कानपुर रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 1 अप्रैल से 43 दिन तक बंद रहेंगी ये 18 ट्रेनें
Recommended image2
Kochi Suicide Case: 30 दिन पुरानी वसीयत, एक सुसाइड नोट और 5 मौतें-रोंगटे खड़े करने वाला सच
Recommended image3
इतिहास में दर्ज: PM मोदी ने बनाया 8,931 दिन का अविश्वसनीय राजनीतिक कीर्तिमान
Recommended image4
Shocking! ‘तू मुझे घूर क्यों रहा है?’… बस इतना कहा और 19 साल के युवक की ले ली जान
Recommended image5
बिहार में जन्मा दो मुंह और चार आंखों वाला बछड़ा, देखने उमड़ी गांववालों की भीड़, फिर...
Related Stories
Recommended image1
सिंघानिया फैमिली में झगड़े की आंच में झुलसे Raymond के शेयर, जानें हफ्तेभर में कितना घाटा?
Recommended image2
कौन हैं भारत के जिप्सी किंग? जो मालदीव स्पीडबोट हादसे में हो गए लापता, रेमंड ग्रुप चेयरमैन से जुड़े तार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved