MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Mecca Pact: पाकिस्तान-तुर्की सऊदी में भेजेंगे सेना, हूती खतरे के बीच 6 PHOTOS में समझें पूरा प्लान

Mecca Pact: पाकिस्तान-तुर्की सऊदी में भेजेंगे सेना, हूती खतरे के बीच 6 PHOTOS में समझें पूरा प्लान

Makkah Defense Agreement: 6 PHOTOS में देखें मक्का रक्षा समझौते के बाद सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की की बढ़ती सैन्य ताकत। हूती हमलों के बीच तीनों ने तेज तैनाती का फैसला किया है। क्या अब किसी एक पर हमला पूरे गठबंधन को जंग में उतार देगा?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Oct 06 2026, 07:41 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
सऊदी में तेजी से सैनिक तैनात करेंगे पाकिस्तान तुर्की
Image Credit : X

सऊदी में तेजी से सैनिक तैनात करेंगे पाकिस्तान-तुर्की

Pakistan Turkey Alliance: मिडिल ईस्ट के बदलते समीकरणों के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की ने मिलकर 'मक्का डिफेंस पैक्ट' यानी मक्का समझौते को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। हौथी विद्रोहियों की तरफ से सऊदी अरब को लगातार मिल रही सुरक्षा चुनौतियों और हमलों के बीच यह फैसला लिया गया है। इस नए सैन्य गठबंधन के तहत अब पाकिस्तान और तुर्की अपनी सेनाओं को तेज़ी से सऊदी अरब में तैनात करेंगे, जिससे इस पूरे इलाके में सामरिक ताकत का संतुलन पूरी तरह बदल सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Mecca Defense Agreement: रियाद में आपात बैठक के बाद बड़ा फैसला
Image Credit : X

Mecca Defense Agreement: रियाद में आपात बैठक के बाद बड़ा फैसला

5 अक्टूबर को रियाद में 'मक्का एलायंस फॉर डिफेंस' की स्ट्रैटेजिक-पॉलिटिकल और डिफेंस कमेटी की आपात बैठक हुई। इसके बाद तीनों देशों ने सामूहिक रक्षा प्रतिबद्धताओं को जमीन पर लागू करने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाने पर सहमति जताई। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के संयुक्त बयान के मुताबिक, सऊदी अरब में तेजी से तैनाती के लिए पहले से तय सैन्य बलों और क्षमताओं को उपलब्ध कराने की तैयारी की जाएगी। तैनाती तीनों देशों की मंजूर व्यवस्थाओं और राष्ट्रीय कानूनों के तहत होगी।

Related Articles

Related image1
IndiGo Flight Fare Hike: 6 अक्टूबर से बढ़ेगा Fuel Surcharge, जानें कितना महंगा होगा हवाई सफर
Related image2
Yemen Crisis: 6 PHOTOS-VIDEO में हूतियों का हमला, अरामको में आग...बाब अल-मंदेब पर खतरा?
36
Saudi Arabia Security: हूती हमलों के बीच बढ़ी सैन्य तैयारी
Image Credit : X

Saudi Arabia Security: हूती हमलों के बीच बढ़ी सैन्य तैयारी

इस व्यवस्था का मकसद सैन्य तैयारी मजबूत करना, तीनों देशों के बीच तालमेल बढ़ाना और किसी भी सुरक्षा खतरे का मिलकर जवाब देने की क्षमता बढ़ाना है। तीनों देशों ने मक्का और मदीना को निशाना बनाने की कोशिशों तथा सऊदी शहरों, नागरिक ठिकानों और आर्थिक संस्थानों पर हमलों की निंदा की। उन्होंने सऊदी सशस्त्र बलों की सतर्कता और देश की सुरक्षा व क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में उनकी भूमिका की भी सराहना की।

46
Pakistan-Turkey-Saudi Alliance: कौन-कौन शामिल हुआ?
Image Credit : X

Pakistan-Turkey-Saudi Alliance: कौन-कौन शामिल हुआ?

रियाद बैठक में तीनों देशों के वरिष्ठ रक्षा और सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। तुर्की की ओर से विदेश मंत्री हाकान फिदान, रक्षा मंत्री यासर गुलर और जनरल स्टाफ प्रमुख जनरल सेल्चुक बायराक्तारोग्लू शामिल हुए। पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व इशाक डार, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने किया। सऊदी अरब की ओर से विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान, रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान और जनरल फैयाद अल-रुवैली मौजूद रहे।

56
Mecca Alliance Secretary: पाकिस्तानी जनरल को मिली अहम जिम्मेदारी
Image Credit : X

Mecca Alliance Secretary: पाकिस्तानी जनरल को मिली अहम जिम्मेदारी

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नौमान महमूद को तीन साल के कार्यकाल के लिए मक्का रक्षा गठबंधन का पहला महासचिव नियुक्त किया गया है। तीनों देशों ने कहा कि किसी एक सदस्य की सुरक्षा सामूहिक सुरक्षा का हिस्सा है। मक्का समझौते पर 7 अगस्त को हस्ताक्षर हुए थे। इसके तहत किसी एक सदस्य पर सशस्त्र हमला तीनों पर हमला माना जाएगा। इसके बाद अगस्त में इस्तांबुल और 25 सितंबर को रियाद में भी सैन्य स्तर की बैठकें हुई थीं।

66
क्षेत्रीय सुरक्षा पर इसका क्या असर होगा?
Image Credit : X

क्षेत्रीय सुरक्षा पर इसका क्या असर होगा?

इस त्रिपक्षीय सैन्य समझौते के लागू होने से साफ हो गया है कि सऊदी अरब की सुरक्षा अब अकेले उसकी नहीं, बल्कि पाकिस्तान और तुर्की की सेनाओं की भी जिम्मेदारी बन चुकी है। जानकारों का मानना है कि इससे ईरान समर्थित हौथी विद्रोहियों और अन्य क्षेत्रीय खतरों को करारा जवाब मिलेगा। हालांकि, यमन संकट और मिडिल ईस्ट की इस सुलगती आग के बीच सैन्य तैनाती का यह कदम आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति पर बहुत गहरा असर डालने वाला है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
पाकिस्तान
सऊदी अरब
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IndiGo Flight Fare Hike: 6 अक्टूबर से बढ़ेगा Fuel Surcharge, जानें कितना महंगा होगा हवाई सफर
Recommended image2
Yemen Crisis: 6 PHOTOS-VIDEO में हूतियों का हमला, अरामको में आग...बाब अल-मंदेब पर खतरा?
Recommended image3
Top 10 News: CEC पर सुप्रीम कोर्ट का रुख, AI फोर्स, इमरान खान का मार्च और IndiGo की 10 खबरें
Recommended image4
CEC Gyanesh Kumar: दुनिया के 10 बड़े लोकतंत्रों में कौन संभालता है चुनाव की कमान?
Recommended image5
Jaipur Viral Video: कॉफी पर बुलाया तो लड़की ने बीच बाजार कर दी लड़के की धुनाई, वीडियो वायरल
Related Stories
Recommended image1
IndiGo Flight Fare Hike: 6 अक्टूबर से बढ़ेगा Fuel Surcharge, जानें कितना महंगा होगा हवाई सफर
Recommended image2
Yemen Crisis: 6 PHOTOS-VIDEO में हूतियों का हमला, अरामको में आग...बाब अल-मंदेब पर खतरा?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved