Mumbai Richest Ganpati 2026: क्या आप जानते हैं कि इस बार मुंबई के सबसे अमीर गणपति कौन हैं? जिन्हें 66 किलो सोने, 335 किलो चांदी से सजाया गया है और गणेशउत्सव 2026 का 703 करोड़ का इंश्योरेंस चर्चा का विषय बन गया है। जानिए सबकुछ।

Ganesh Chaturthi 2026: मुंबई गणेशोत्सव 2026 शुरू हो गया है। गणेश चतुर्थी 2026 के खास मौके पर जानिए मुंबई के सबसे अमीर गणपति के बारे में, जहां गणपति को 66 किलो सोना और 335 किलो चांदी के गहनों से सजाया गया है। हम बात कर रहे हैं मुंबई के किंग्स सर्कल में GSB सेवा मंडल के गणेशोत्सव की, जहां गणपति को सोने-चांदी और कीमती रत्नों से सजाया गया है। लेकिन इस बार एक और चीज ने लोगों का ध्यान खींचा है। वह यह कि मुंबई मंडल ने इय गणेशोत्सव के लिए 703.27 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस कवर लिया है। पिछले साल यह रकम 474 करोड़ रुपये थी। जानिए आखिर बीमा की रकम इतनी ज्यादा क्यों है?

आखिर 703 करोड़ रुपये का गणेशोत्सव बीमा क्यों कराया गया?

इतनी बड़ी रकम देखकर सबसे पहले यही सवाल उठता है कि क्या सिर्फ गणपति के गहनों की वजह से 703 करोड़ रुपये का बीमा हुआ है? ऐसा नहीं है। यह कवर केवल सोने-चांदी के आभूषणों तक सीमित नहीं है। इसमें उत्सव से जुड़ी कीमती चीजों, संपत्ति और आयोजन के दौरान पैदा होने वाले अलग-अलग जोखिमों को कवर किया जाता है। मंडल के प्रवक्ता अमित पई के मुताबिक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए यह इंश्योरेंस कराया गया है। यानी बड़ी भीड़ वाले इस आयोजन में सुरक्षा भी बीमा की अहम वजह है।

ये भी पढ़ें- 85+ Happy Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi: विघ्नहर्ता गणपति बप्पा... अपनों को यहां से भेजें गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

बप्पा के पास इतना सोना-चांदी क्यों है?

GSB महागणपति की सबसे बड़ी खासियतों में उनके भारी-भरकम आभूषण शामिल हैं। इस साल बप्पा को 66 किलो से ज्यादा सोने और करीब 335 किलो चांदी के गहनों से सजाया गया है। आभूषणों में कीमती रत्न भी शामिल हैं। इनमें से कई गहने भक्तों और सेवादारों ने समय-समय पर दान किए हैं। सोने और चांदी के दाम बढ़ने के साथ इन आभूषणों की कीमत भी बढ़ी है। यही वजह है कि इस साल बीमा कवर पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है।

GSB गणपति उत्सव में अन्नदान भी

GSB गणपति उत्सव में सिर्फ दर्शन ही नहीं, बल्कि सेवा का काम भी बड़े स्तर पर होता है। इस बार भी अन्नदान सेवा के तहत रोजाना 40 हजार से ज्यादा लोगों को भोजन कराने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें- Ganpati Bappa Morya Meaning: गणपति बप्पा मोरया का क्या मतलब है? जानें इस जयघोष का इतिहास और महत्व

उत्सव कब तक चलेगा?

GSB सेवा मंडल का 72वां गणेशोत्सव 14 से 18 सितंबर 2026 तक चलेगा। 12 सितंबर को विराट दर्शन के दौरान भक्तों को महागणपति की पहली झलक मिल चुकी है। कुल मिलाकर, 703.27 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस सिर्फ गहनों की कीमत नहीं है। यह इतने बड़े आयोजन में कीमती सामान, संपत्ति, भीड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को देखते हुए लिया गया व्यापक कवर है।