NEET Re-Exam पर देश की नजर... पेपर से पहले क्यों लगाया गया इतना पहरा? इतिहास में पहली बार NEET सेंटरों पर ऐसा पहरा! क्या है सरकार की तैयारी? NEET परीक्षा या सुरक्षा का सबसे बड़ा ऑपरेशन? आखिर इतनी सुरक्षा क्यों?

नई दिल्ली: रविवार यानि 21 जून को देशभर में होने वाली NEET-UG की दोबारा परीक्षा को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बेहद अहम मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। एक तरफ जहां हेलिकॉप्टर से सेंटर तक पेपर पहुंचाएं जाएंगे तो वहीं सेंटर के बाहर तगड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली में नीट परीक्षा को लेकर कैसी है तैयारी?

राजधानी दिल्ली में, अलग-अलग सेंटरों पर इंतजामों को फाइनल करने के लिए जांच का दौर चल रहा है। दिल्ली के अशोक विहार में गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी (GBSS) स्कूल का दौरा करने वाले एक ऑब्जर्वर ने सुविधाओं पर संतोष जताया. उन्होंने ANI को बताया, "सब कुछ चेक कर लिया गया है और परीक्षा के लिए फिट पाया गया है. यहां पांच स्कूलों को सेंटर बनाया गया है. यह पहला सेंटर है, अब हमें बाकी सेंटरों पर जाना है."

प्रयागराज में कैसे हैं नीट सेंटर पर इंतजाम?

  • उधर, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (DM) मनीष कुमार वर्मा ने जिले में किए गए बड़े इंतजामों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "NEET परीक्षा प्रयागराज जिले के 47 सेंटरों पर होनी है, जिसमें करीब 23,000 छात्र हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए हमने पुख्ता तैयारी की है।
  •  हर सेंटर पर स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जिनकी निगरानी में पूरी परीक्षा होगी. उनकी मदद के लिए पर्याप्त पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स भी लगाई गई है।
  •  क्वेश्चन पेपर के सेंटर पर पहुंचने से लेकर उसे वापस जमा करने तक जवान मौजूद रहेंगे।

हर सेंटर पर एंबुलेंस से लेकर रेल-बस की सुविधा

बता दें कि नीट के छात्रों के लिए ट्रांसपोर्ट और मौसम को देखते हुए की गई व्यवस्थाओं पर जोर दिया गया है। "रेलवे और बस स्टेशनों पर कोई असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे और रोडवेज अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए गए हैं। हर राज्य सरकार की तरफ से छात्रों के लिए किराए में छूट का भी सख्ती से पालन कराने का आदेश दिया गया है। तो वहीं कई स्टेट में किराया फ्री किया गया है।छात्रों को लौटते समय कोई परेशानी न हो, शहर के अंदर ट्रांसपोर्ट की समस्या न हो, इसके लिए ARTO की टीम लगाई गई है। गर्मी को देखते हुए मेडिकल टीम और एम्बुलेंस भी तैनात हैं... हम पूरी तरह से तैयार हैं."

अजमेर से कोटा तक सैंकड़ों पुलिसकर्मी केंद्रों पर तैनात

  • अजमेर जिला प्रशासन और कोटा जिला प्रशासन ने भी NEET-UG की दोबारा परीक्षा के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए करीब 300 पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे।
  • सुरक्षा तैयारियों पर अजमेर के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) हिमांशु जांगिड़ ने कहा कि जिले के परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
  • ASP के मुताबिक, पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने और परीक्षा के नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है. प्रश्नपत्रों और आंसर शीट्स को ले जाने वाली गाड़ियों के साथ हथियारबंद गार्ड होंगे, जबकि सभी परीक्षा केंद्रों के स्ट्रॉन्ग रूम पुलिस की निगरानी में रहेंगे।

NTA ने जारी की नीट एग्जाम की गाइडलाइऩ

  • NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं. ध्यान रहे कि एंट्री गेट दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएंगे।
  • यह परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. 21 जून को होने वाले इस टेस्ट में 22.79 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है।