Neet Re Test: NTA का ब्लंडर, नागपुर के छात्र को Abu Dhabi में मिला सेंटर

Share this Video

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 21 जून को होने वाली NEET पुनर्परीक्षा (Re-NEET) से ठीक पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की एक ऐसी खौफनाक और हैरान कर देने वाली लापरवाही सामने आई है,नागपुर के एक साधारण छात्र का परीक्षा केंद्र देश में नहीं, बल्कि सीधे सात समंदर पार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबूधाबी में अलॉट कर दिया गया।यह अजीबोगरीब और दिल दहला देने वाला मामला नागपुर के रहने वाले छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद का है। 22 लाख से अधिक छात्रों के साथ अब्दुल्ला भी 21 जून को दोबारा अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहा था। अब्दुल्ला ने परीक्षा फॉर्म भरते समय अपने केंद्र के विकल्पों में नागपुर, वर्धा और भंडारा जैसे नजदीकी शहरों का प्रिफरेंस डाला था। इससे पहले मुख्य परीक्षा में उसे नागपुर में ही सेंटर मिला था।

Related Video