Sanjay Raut vs Devendra Fadnavis: 'क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग से डरते हैं?' राउत का तीखा सवाल

Share this Video

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने मंत्री गुलाबराव पाटिल के कथित धमकी भरे बयान को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। संजय राउत का आरोप है कि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने के रास्ते में आने वालों को खत्म करने की धमकी दी गई। उन्होंने इस बयान के बहाने फडणवीस के मंत्रिमंडल और राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। राउत ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का जिक्र करते हुए गृह मंत्री से जवाब मांगा। आखिर गुलाबराव पाटिल के बयान पर संजय राउत ने क्या कहा? देवेंद्र फडणवीस को लेकर उन्होंने कौन से सवाल उठाए? देखिए इस वीडियो में पूरी खबर और महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ा यह पूरा विवाद।

Related Video