देशभर में नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹119.54 और डीजल ₹102.64 का हो गया है।
भोपाल/लखनऊ, पटना. सुबह पेट्रोल भरवाने पहुंचे तो बिल देखकर आपको भी झटका लग सकता है। नायरा एनर्जी ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत में सीधे ₹5 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। डीजल भी ₹3 प्रति लीटर महंगा हुआ है। ऐसे में देश के अलग-अलग शहरों में नायरा के पेट्रोल का नया रेट कितना पहुंचा और सबसे ज्यादा कीमत कहां है, आइए जानते हैं।
क्यों बढ़ाए नायरा ने पेट्रोल के दाम?
नायरा एनर्जी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत बढ़ने से कंपनी के मार्जिन पर दबाव आया है। इसी वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
इन शहरों में पेट्रोल का ताजा रेट
- भोपाल: पेट्रोल ₹119.54–₹119.81 | डीजल ₹102.59–₹103.64
- मुंबई: पेट्रोल ₹116.12 | डीजल ₹97.21
- जयपुर: पेट्रोल ₹109.88 | डीजल ₹93.36
- लखनऊ: पेट्रोल ₹101.47 | डीजल ₹92.64
- पटना: पेट्रोल ₹112.24 | डीजल ₹97.28
- दिल्ली: पेट्रोल ₹99.72 | डीजल ₹90.62
- अहमदाबाद: पेट्रोल ₹101.42 | डीजल ₹95.17
- चेन्नई: पेट्रोल ₹112.75 | डीजल ₹97.26
- रांची: पेट्रोल ₹104.84 | डीजल ₹96.56
- रायपुर: पेट्रोल ₹107.98 | डीजल ₹96.69
बता दें कि इन आंकड़ों के अनुसार भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा दिख रहा है, जबकि अहमदाबाद और लखनऊ में कीमत काफी कम है। नायरा की
नायरा के रेट में कितना असर?
नायरा की ओर से की गई ₹5 की बढ़ोतरी के बाद कंपनी के पंप पर ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा भुगतान करना होगा। हालांकि, शहर और राज्य के टैक्स ढांचे के कारण सभी जगह कीमत एक जैसी नहीं होगी। नायरा ने देशभर में अपने नेटवर्क पर यह बढ़ोतरी लागू की है।


