न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में एक 3 मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हुए। घायलों में 7 बच्चे भी शामिल हैं। बचाव दल मलबे में तलाश कर रहा है, जबकि गिरने के कारणों की जांच जारी है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। ब्रुकलिन के फ्लैटबुश इलाके में बुधवार शाम तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में सात बच्चे भी शामिल हैं। न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, हादसे में कुल 19 लोग प्रभावित हुए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि 12 लोगों की हालत स्थिर है। एक दमकलकर्मी को भी मामूली चोट आई है। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। दमकलकर्मी मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए स्निफर डॉग्स, सीढ़ियों और इलेक्ट्रिक आरी की मदद ले रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इमारत की सुरक्षा और निर्माण कार्यों पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल इमारत गिरने की असली वजह सामने नहीं आई है।

YouTube video player