odi world cup 2027 schedule : 2027 का वनडे वर्ल्ड कप क्या हैं तारीख? 2027 वर्ल्ड कप को लेकर आया बड़ा अपडेट, सुनकर झूम उठेंगे क्रिकेट फैंस! 2027 वर्ल्ड कप में कितनी टीमें होंगी शामिल? कौन कौन से शहर में होंगे ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 के मैच?
भारत समेत दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है। 2027 में होने वाले ICC मेन्स वनडे वर्ल्ड कप की तारीखों का मोटा-मोटा ऐलान हो गया है। ESPNcricinfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाएगा। इन तारीखों पर सहमति मई में अहमदाबाद में हुई ICC बोर्ड मीटिंग में बनी थी। हालांकि, इस पर आखिरी मुहर जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली ICC की सालाना आम बैठक में लगेगी।

जानिए किस देश में होंगे कितने वर्ल्ड कप
रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट के 54 में से ज्यादातर मैच, यानी करीब 41 मैच, साउथ अफ्रीका के आठ मैदानों पर होंगे। वहीं, जिम्बाब्वे में 8 से 10 मैच हो सकते हैं, जिनके लिए विक्टोरिया फॉल्स, हरारे स्पोर्ट्स क्लब और बुलावायो के क्वींस स्टेडियम को चुना गया है। नामीबिया को तीन मैचों की मेजबानी मिलेगी।
इस बार वर्ल्ड कप में 14 टीमें लेंगी हिस्सा
इस बार टूर्नामेंट में 10 की जगह 14 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों को सात-सात के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें सुपर सिक्स स्टेज में जाएंगी। मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को तो सीधे एंट्री मिल गई है, लेकिन नामीबिया को क्वालिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा।
जिम्बाब्वे के बन रहा नया क्रिकेट स्टेडियम
जिम्बाब्वे में एक नया स्टेडियम, फाले मोसी-ओ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी बन रहा है। यहां इस साल घरेलू मैच शुरू होंगे और अगले साल मई में इसका उद्घाटन होगा। पहले साउथ अफ्रीका की टीम अगस्त में यहां आकर इस स्टेडियम का उद्घाटन करने वाली थी, लेकिन वो प्लान फिलहाल टल गया है।
साउथ अफ्रीका कितनी बार करा चुका वर्ल्ड कप
2027 का वर्ल्ड कप 2003 के बाद अफ्रीका में होने वाला पहला मेन्स टूर्नामेंट होगा। हालांकि, साउथ अफ्रीका इससे पहले 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2009 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 का महिला टी20 वर्ल्ड कप होस्ट कर चुका है। जिम्बाब्वे और नामीबिया ने हाल ही में अंडर-19 मेन्स वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी।
FTP के तहत होने वाला पहला ICC इवेंट
- यह वर्ल्ड कप 2027-2031 के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) के तहत होने वाला पहला ICC इवेंट होगा। FTP में ही द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय मैचों का शेड्यूल तय होता है।
- रिपोर्ट के मुताबिक, FTP के स्ट्रक्चर और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) को बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा चल रही है। इस साल के आखिर में हॉन्ग कॉन्ग में होने वाली ICC मीटिंग्स में इन पर आखिरी फैसला लिया जा सकता है। ICC को यह भी तय करना है कि क्या सभी 12 फुल मेंबर्स को WTC में शामिल किया जाएगा और क्या एक-एक टेस्ट मैच की सीरीज को भी चैंपियनशिप का हिस्सा बनाया जा सकता है।


