वायरल वीडियो किस शहर का बताया जा रहा है, जहां धूप में ऑमलेट बनाया गया? वीडियो में शख्स ने ऑमलेट बनाने के लिए किस असामान्य तरीके का इस्तेमाल किया? वीडियो को इंस्टाग्राम पर किस कैप्शन के साथ शेयर किया गया था? सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वायरल वीडियो पर कैसा कमेंट किया है?
एक तरफ जहां केरल में मॉनसून ने दस्तक दे दी है और कई इलाकों में बारिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ ओडिशा में गर्मी का कहर जारी है। यहां गर्मी इतनी ज़्यादा है कि एक शख्स ने सूरज की रोशनी में ही अंडा ऑमलेट बना दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो संबलपुर का है, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @life।is।foodie_ नाम के यूजर ने 'संबलपुर 44 डिग्री में' कैप्शन के साथ शेयर किया है।

न आग, न गैस, धूप से ही बन गया ऑमलेट
वीडियो में दिखता है कि एक शख्स दोपहर की चिलचिलाती धूप में अपने घर की छत पर खड़ा है। वो एक पैन को सीधे धूप में रखता है और उसमें तेल डालता है। इसके बाद, वो एक गिलास में दो अंडे फोड़कर उन्हें अच्छी तरह फेंटता है और फिर गर्म पैन में डाल देता है। कुछ ही सेकंड में, ऑमलेट के किनारे पकते हुए दिखाई देने लगते हैं। वीडियो पर 'ओडिशा की गर्मी' टेक्स्ट भी लिखा हुआ है।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए। कुछ लोगों ने हैरानी जताते हुए पूछा कि क्या सच में ऑमलेट सिर्फ धूप से बना है या पैन पहले से गर्म था? वहीं, एक यूजर ने लिखा, "असम में तो हमें रात में कंबल चाहिए, यहां ठंड है।" कोलकाता के एक यूजर ने मज़ाक में कहा कि अगर ये वहां होता तो ऑमलेट जल ही जाता। एक और शख्स ने लिखा कि गैस की किल्लत को देखते हुए यह तरीका आज़माने के लिए काफी अच्छा है।
