Seema Haider News : पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने अपने पार्टनर सचिन मीणा के साथ एक और बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने भारत के प्रति अपना प्यार जताते हुए बच्चे का नाम 'भारत' रखा है। इसके साथ ही सीमा अब छह बच्चों की माँ बन गई हैं।

नई दिल्ली: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने फरवरी में एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अब रखा गया है। भारत आने के बाद यह उनका दूसरा बच्चा है। सीमा ने अपने बेटे का नाम 'भारत' रखा है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपने पार्टनर सचिन मीणा के साथ रह रहीं सीमा ने इस खुशी को धूमधाम से मनाया। सीमा ने कहा कि बेटे का यह नाम भारत के प्रति उनके प्यार और भक्ति का प्रतीक है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीमा हैदर के पहले पति से चार बच्चे

सीमा ने बताया कि उन्हें अपनी नई पहचान पर बहुत गर्व है और भारत में मिली जिंदगी से वह बेहद खुश हैं। वह पूरी तरह से भारतीय संस्कृति और रीति-रिवाजों को अपनाना चाहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक ज्योतिषी ने उन्हें 'भ' अक्षर से नाम रखने की सलाह दी थी। सीमा ने कहा कि वह भारत को सपोर्ट करती हैं, क्रिकेट में भारत की जीत का जश्न मनाती हैं और कभी भी पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहतीं। बता दें कि सीमा के पहले पति से चार बच्चे हैं।

सीमा हैदर कैसे आईं भारत

सचिन के साथ दूसरे बच्चे के जन्म के बाद अब सीमा कुल छह बच्चों की माँ बन गई हैं। आपको याद दिला दें कि 2023 में सीमा हैदर पबजी (PUBG) गेम के जरिए सचिन मीणा के संपर्क में आई थीं। इसके बाद वह अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थीं। गैर-कानूनी तरीके से सीमा पार करने को लेकर उन पर केस चल रहे हैं, लेकिन सीमा बार-बार यही कहती हैं कि वह अब पूरी तरह से हिंदू बन चुकी हैं और भारत ही उनका घर है