पैराग्वे में डिजिटल बैंक Ueno डूबने से लोगों की बचत खत्म हो गई। नाराज नागरिकों ने पूर्व राष्ट्रपति के घर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना ने देश में बड़ा वित्तीय और राजनीतिक संकट पैदा कर दिया है।

पांच साल तक पाई-पाई जोड़कर जमा की गई कमाई अगर एक ही रात में गायब हो जाए, तो किसी की जिंदगी पर क्या गुजरेगी? दक्षिण अमेरिकी देश पैराग्वे में डिजिटल बैंक Ueno के पतन के बाद कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। बैंक के डूबने से नाराज दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने राजधानी असुनसियोन में पूर्व राष्ट्रपति सैंटियागो पेना के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। हालात ऐसे बने कि पुलिस को उनके घर के बाहर सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने ड्रम बजाकर नारे लगाए और पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश भी की। प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा सिंथिया वर्गास का दावा है कि बैंक में उसकी पांच साल की पूरी बचत डूब गई। उसने पूर्व राष्ट्रपति और वाज़क्वेज समूह पर लोगों की मेहनत की कमाई लूटने के आरोप लगाए। बैंक के पतन के बाद पैदा हुए राजनीतिक और वित्तीय संकट ने अब बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।

YouTube video player