आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और फिल्म स्टार पवन कल्याण से अलग होने के ऐलान के बाद उनकी तीसरी पत्नी अन्ना लेझनेवा की संपत्ति और लाइफस्टाइल चर्चा में है। अब सवाल यह है कि आखिर तलाक के बाद क्या करेंगी।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है। डिप्टी सीएम ने तीसरी पत्नी अन्ना लेझनेवा के साथ करीब 13 साल तक शादीशुदा जिंदगी बिताने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर अन्ना लेझनेवा पति से अलग होने के बाद क्या करेंगी? अब उनकी जिंदगी कैसी होगी?

क्या बिजनेस करती हैं डिप्टी सीएम की पत्नी

  • अन्ना लेझनेवा मूल रूप से रूस की रहने वाली हैं। वह मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी रही हैं। 2013 में शादी करने क बाद उन्होंने सिनेमा जगत को भी छोड़ दिया। फिल्म स्टार की पत्नी होने के बावजूद अन्ना ने हमेशा लाइमलाइट से दूरी बनाए रखी।
  • अन्ना लेझनेवा की जिंदगी का एक दिलचस्प पहलू उनका बिजनेस कनेक्शन भी है। वह सिंगापुर के हॉस्पिटैलिटी यानी होटल कारोबार से जुड़ी हैं और वहां उनके होटल होने की बात कही गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी संपत्ति करीब 1,800 करोड़ रुपये बताई जाती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक रूप से कहीं कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए सटीक नेटवर्थ बताना सही नहीं है।

पवन कल्याण से अलग होने के बाद क्या करेंगी?

  • 9 नवंबर 2026 को पवन कल्याण और अन्ना ने संयुक्त बयान जारी कर अलग होने का ऐलान किया। दोनों ने कहा कि यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि शादी खत्म होने के बावजूद वे अच्छे दोस्त और बच्चों के प्रति जिम्मेदार माता-पिता बने रहेंगे।
  • अब सवाल है कि अन्ना आगे क्या करेंगी? फिलहाल उन्होंने अपने भविष्य के प्लान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, उनका होटल कारोबार, पढ़ाई और रूस-सिंगापुर से जुड़ा पारिवारिक जीवन उनके लिए आगे के रास्ते खोल सकता है।
  • अन्ना और पवन कल्याण के परिवार में दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम मार्क शंकर पवनोविच है, जबकि बेटी पोलेना अंजना पवनोवा हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में दोनों मिलकर बच्चों की जिम्मेदारी निभाएंगे। फिलहाल अन्ना की जिंदगी में आगे क्या बदलाव आएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।