PM Modi Italy Visit :पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस दौरान दोनों नेताओं की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। मोदी द्वारा 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट करने का वीडियो 100 मिलियन से अधिक बार देखा गया। वहीं मेलोनी ने जो रिटर्न गिफ्ट दिया है उसने हर भारतीय का दिल जीत लिया है।

Modi Meloni Chemistry : पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों नेताओं की केमिस्ट्री की काफी चर्चा है। मोदी जैसे ही 5 देशों के दौरे के आखिरी दिन मंगलवार को इटली पहुंचे तो मेलोनी ने उनका भव्य स्वागत किया। इतना ही नहीं दोनों लीडर रोम की सड़कों पर एक ही कार में घूमे। इस दौरान मेलोनी ने मोदी के लिए कुछ ऐसा बोला कि हर भारतीय उनका फैन हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोलोनी ने मोदी को दिया शानदार रिटर्न गिफ्ट

दरअसल, पीएम की इटली यात्रा के आखिरी दिन बुधवार को पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी दौरान मेलोनी ने इटली-भारत संबंधों की भावना को व्यक्त करते हुए हिंदी के एक शानदार वाक्य का इस्तेमाल किया। उन्होंने पीएम मोदी की ओर देखते हुए भारतीय मुहावरा बोलते हुए कहा, "परिश्रम ही सफलता की कुंजी है." यह सुनते ही पीएम मोदी भी मुस्कुरा दिए। बाद में उन्होंने इसका अंग्रेजी अनुवाद भी दिया और बताया कि इसका अर्थ है 'Hard work is the key to success'। भारतीय यूजर कमेंट्स कर रहे हैं कि इससे अच्छा रिर्टन गिफ्ट कुछ नहीं हो सकता है।

Scroll to load tweet…

मोदी मेलोनी के एक वीडियो को 10 करोड़ बार देखा गया

बता दें कि पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें दोनों नेताओं का एक विडियो तो इंस्टाग्राम पर ऐसा छाया कि उस पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। यानि 10 करोड़ से ज्याद बार वह देखा जा चुका है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री को 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट करते दिखाई दिए। वहीं एक्स पर भी इसे 74 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। 

Scroll to load tweet…

मोदी-मेलोनी की मुलाकात सोशल मीडिया पर सुपरहिट

बता दे कि यह वह वीडियो है, जिसमें पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को इटली की पीएम ने मेलोनी ने एक्स पर शेयर किया है। साथ ही लिखा- “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए- मेलोडी। इसके लिए थैंक्यू” इसके बाद तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। पीएम मेलोनी ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर कहा- “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए- मेलोडी। गिफ्ट के लिए थैंक्यू”

Scroll to load tweet…