PM Modi Lok Sabha Speech: मिडिल ईस्ट देशों (West Asia) में युद्ध के बढ़ते तनाव के बीच क्या भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG का संकट आएगा? प्रधानमंत्री मोदी ने आज सोमवार को लोकसभा में देश को बड़ी राहत देते हुए भारत के 'एनर्जी बैकअप' और मास्टरप्लान के बारें में खुलकर बताया। जानिए पीएम ने क्या कहा... 

PM Modi in Lok Sabha: मिडिल ईस्ट में चल रहे अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग से पूरी दुनिया में हलचल है। सबसे बड़ा डर यह है कि अगर होर्मुज जलमार्ग (Strait of Hormuz) का रास्ता बंद हो गया, तो भारत जैसे देशों में तेल और गैस की सप्लाई का क्या होगा? इसी गंभीर मुद्दे पर आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में देश को बड़ा भरोसा दिया है। पीएम मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि दुनिया में हालात चाहे जैसे भी हों, भारत की 'एनर्जी सिक्योरिटी' यानी ऊर्जा सुरक्षा बेहद मजबूत है। देश के पास न सिर्फ तेल का भारी स्टॉक है, बल्कि बैकअप के लिए 'प्लान-B' भी तैयार है।

भारत का 'प्लान-B' क्या है?

प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले एक दशक में भारत ने अपनी रणनीतिक तैयारी को बहुत मजबूत किया है। भारत ने 53 लाख मीट्रिक टन कच्चा तेल जमा करके रखा है। यह एक ऐसा 'इमरजेंसी फंड' है, जिसे संकट के समय इस्तेमाल किया जा सकता है। पीएम ने कहा कि पिछले 10 साल में हमने कच्चे तेल के भंडारण (Storage) को प्राथमिकता दी है, ताकि जंग जैसे हालात में भी देश की रफ्तार न थमे।

भारत में अब 41 देशों से आता है तेल

पहले भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए चुनिंदा देशों पर निर्भर था, लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। पीएम मोदी ने बताया कि '11 साल पहले तक हम केवल 27 देशों से तेल और गैस मंगाते थे, लेकिन आज भारत का नेटवर्क 41 देशों तक फैल चुका है।' इसका मतलब यह है कि अगर किसी एक क्षेत्र या रास्ते (जैसे स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज) में दिक्कत आती है, तो भी भारत दूसरे देशों से अपनी जरूरतें पूरी कर सकता है।

LPG और घरेलू जरूरतों पर खास फोकस

महंगाई के इस दौर में आम आदमी के लिए सबसे बड़ी चिंता रसोई गैस (LPG) को लेकर होती है। इस पर भी पीएम ने बड़ी राहत दी। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत अपनी जरूरत का 60% LPG बाहर से मंगाता है। सरकार ने घरेलू जरूरतों (Household Needs) को अपनी पहली प्राथमिकता पर रखा है, ताकि घरों में गैस की कमी न हो। इसके अलावा रिफाइनिंग क्षमता को बढ़ाया गया है, सप्लाई मैनेजमेंट पहले से बेहतर किया गया है, ताकि सप्लाई चेन में कोई रुकावट न आए।

PM मोदी की फुल स्पीच का Video

Scroll to load tweet…

होर्मुज जलमार्ग का संकट और भारत की रणनीति

दुनिया का एक बड़ा हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से तेल और गैस की सप्लाई करता है। पीएम मोदी ने स्वीकार किया कि इस रास्ते के बंद होने का खतरा बना हुआ है, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार लगातार दुनियाभर के पार्टनर्स के साथ संपर्क में है ताकि सप्लाई रेगुलर बनी रहे।

इसे भी पढ़ें-IRAN WAR: 14 दिन में मारे इतने बम कि 84 देशों के बराबर कार्बन उत्सर्जन, इन 2 देशों के सालभर के एमिशन के बराबर

इसे भी पढ़ें- Iran War: टैक्स नहीं बढ़ाएंगे, फिर इतना पैसा कहां से लाएंगे? अमेरिकी वित्त मंत्री ने जो कहा, वो डराने वाला है- VIDEO