Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को 'हीरो' बताया है। हवा में हुए एक जानलेवा हमले में बुरी तरह घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने अपनी सूझबूझ से सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई और एक बड़े हादसे को टाल दिया।

Flydubai Flight Incident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की जमकर तारीफ की। पीएम ने उन्हें 'हीरो' बताया। दरअसल, इजरायल जा रही इस फ्लाइट में हवा के बीच कैप्टन पर हमला हुआ था। बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने जिस बहादुरी से यात्रियों को बचाया, उसने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया और सैकड़ों लोगों की जान बच गई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी ने लिखा, "कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। इतने बड़े खतरे के सामने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए गजब की हिम्मत दिखाई। उनकी इस बहादुरी ने सैकड़ों लोगों की जान बचाई और एक बड़े हादसे को रोक लिया।"

पीएम ने आगे कहा, "भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है। मैं उनके जल्द ठीक होने और अच्छी सेहत की प्रार्थना करता हूं।" 

कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। इतने बड़े खतरे के सामने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए गजब की हिम्मत दिखाई। उनकी इस बहादुरी ने सैकड़ों लोगों की जान बचाई और एक बड़े हादसे को रोक लिया। भारत को गर्व है...

Scroll to load tweet…

हवा में आखिर हुआ क्या था?

यह खौफनाक घटना दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में हुई। आरोप है कि को-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया और प्लेन को क्रैश करने की कोशिश की। गंभीर चोटों के बावजूद, मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इससे यात्रियों और रिलीफ क्रू को अंदर आने का मौका मिल गया और उन्होंने हमलावर को काबू कर लिया। इसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट करके सऊदी अरब में सुरक्षित लैंड कराया गया।

सीबीएस न्यूज (CBS News) के मुताबिक, फ्लाइट में मौजूद एक यात्री अल्मोग इटली (Almog Italie) ने उस वक्त की दहशत को याद किया। उन्होंने अपने वीडियो में बताया, "अचानक प्लेन नीचे की तरफ जाने लगा, 20-30 सेकंड तक भयंकर झटके लगे। फिर प्लेन संभला, लेकिन 10 सेकंड के लिए फिर से नीचे गिरा। इसके बाद हमने देखा कि प्लेन के अगले हिस्से में हंगामा हो रहा था।"

Scroll to load tweet…

सीबीएस न्यूज ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हवाले से बताया कि "चाकूबाजी की घटना के बाद, यात्रियों ने को-पायलट को पकड़ लिया, जबकि प्लेन में मौजूद एक अन्य पायलट ने सऊदी अरब में सुरक्षित लैंडिंग कराई।"

फ्लाईदुबई ने भी इस घटना की पुष्टि की है। एयरलाइन ने कहा कि "फ्लाइट डेक में झगड़ा हुआ था" और प्लेन को "ड्यूटी पर मौजूद फ्लाईदुबई क्रू ने सुरक्षित कर लिया, जिसके बाद इसे डायवर्ट कर सुरक्षित लैंड कराया गया।" बाद में यात्रियों को दूसरे प्लेन से तेल अवीव भेजा गया।

Scroll to load tweet…

दुनियाभर के नेताओं ने की पायलट की तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कैप्टन मच्छार को हीरो बताया। ट्रंप ने कहा कि उनकी नेतन्याहू से बात हुई है। उन्होंने को-पायलट को "शायद एक आतंकी या कोई पागल इंसान" कहा। ट्रंप ने कहा, "पायलट की हालत बहुत खराब थी। लेकिन दरवाजा खोलकर उसने एक हीरो वाला काम किया।"

ट्रंप ने इजरायली यात्री यानिव हयून (Yaniv Hayoun) की भी तारीफ की, जिन्होंने बीच-बचाव किया था। हयून ने बाद में नेतन्याहू से मुलाकात की और बताया कि कैसे उन्होंने हमलावर का गला दबाकर उसे कॉकपिट से बाहर खींचा और फिर प्लेन का कंट्रोल वापस लिया। नेतन्याहू ने हयून को "सच्चा हीरो" बताते हुए X पर लिखा, “यानिव, तुम एक सच्चे हीरो हो। हम शेरों का देश हैं!”

फॉक्स न्यूज के मुताबिक, अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के सचिव मार्कवेन मुल्लिन (Markwayne Mullin) ने बुधवार (स्थानीय समय) को कहा कि इस घटना के बाद अमेरिका के लिए "कोई पुख्ता खतरा" नहीं है। उन्होंने कहा, "हमारे लिए अभी कोई पुख्ता खतरा नहीं है। हम ऐसी हर घटना को बहुत गंभीरता से लेते हैं और सुरक्षा नियमों की समीक्षा कर रहे हैं ताकि अमेरिकी लोग सुरक्षित रहें।"

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने भी मच्छार की "असाधारण बहादुरी" को सलाम किया। दूतावास ने कहा कि चाकू लगने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों व क्रू की मदद से हमलावर को काबू किया। इससे हवा में एक बड़ी त्रासदी टल गई और 174 लोगों की जान बच गई।

इजरायल के विदेश मंत्रालय ने भी मच्छार को हीरो बताया। X पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "यह इंसान एक हीरो है। फ्लाईदुबई फ्लाइट 1073 के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने चाकू लगने के बाद भी मुकाबला किया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे इजरायली यात्रियों और अमीराती क्रू ने मिलकर सबकी जान बचाई। भारतीय, इजरायली, अमीराती... अलग-अलग देश, लेकिन बहादुरी की एक मिसाल। हम कैप्टन मच्छार के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।"

भारत में इजरायल के राजदूत रुवेन अजार (Reuven Azar) ने भी X पर लिखा, "इजरायली, भारतीय और यूएई के लोगों के साथ मिलकर मैं कैप्टन स्मित मच्छार की जिंदगी के लिए प्रार्थना करता हूं। उनकी और बाकी यात्रियों व क्रू की बहादुरी ने 180 लोगों की जान बचाई। आतंकवाद के खिलाफ हम सब एक हैं!"

इजरायल में भारतीय दूतावास ने कहा कि कैप्टन मच्छार ने चोटिल होने के बावजूद "गजब की हिम्मत और ड्यूटी के प्रति समर्पण" दिखाया। दूतावास ने कहा, "फ्लाइट FZ1073 के बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को हमारा सलाम! मुश्किल हालात और घायल होने के बावजूद उन्होंने गजब का साहस दिखाया और सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की। हम उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।"

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा (Vinay Mohan Kwatra) ने भी पायलट की बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने X पर लिखा, “आसमान में बहादुरी ने मोर्चा संभाले रखा। हम कैप्टन स्मित मच्छार को सलाम करते हैं, जिन्होंने लोगों के साथ मिलकर एक भयानक हादसे को सुरक्षित लैंडिंग में बदल दिया। हम उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।”

Scroll to load tweet…

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

कैप्टन मच्छार एक बेहद अनुभवी पायलट हैं। वह फिलहाल यूएई की एयरलाइन फ्लाईदुबई के साथ डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के तौर पर काम कर रहे हैं। उनके पास कमर्शियल एविएशन का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने अब तक 9,750 घंटे की उड़ान भरी है, जिसमें ज्यादातर बोइंग 737 (B737) विमान शामिल हैं। फ्लाईदुबई से पहले, उन्होंने भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) में 11 साल तक लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के तौर पर काम किया था।

फ्लाईदुबई ने इजरायल की उड़ानें रोकीं

सीएनएन (CNN) की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार की इस घटना की जांच चल रही है, इसलिए फ्लाईदुबई ने इजरायल आने-जाने वाली अपनी उड़ानों को फिलहाल रोक दिया है। (ANI)