नेपाल के पीएम बालेन शाह 2 दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन शाह की मुलाकात हुई। मोदी ने शानदार तरीके से नेपाली पीएम का गले लगाकर स्वागत किया।

भारत और नेपाल के रिश्तों को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की मुलाकात अहम मानी जा रही है। दो दिवसीय भारत दौरे पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह का सोमवार को औपचारिक स्वागत किया गया। रेड कार्पेट स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर और दोनों नेताओं की मुलाकात इस दौरे के प्रमुख आकर्षण रहे। दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा का एजेंडा है।

रेड कार्पेट पर स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया

  • नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह रविवार को दो दिन के राजकीय दौरे पर भारत पहुंचे थे। सोमवार को उनके दौरे का अहम कार्यक्रम रहा। दिल्ली में उनके स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी और बालेन शाह की मुलाकात को दोनों पड़ोसी देशों के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  • बालेन शाह मार्च 2026 में नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार भारत के आधिकारिक दौरे पर आए हैं। यह उनका पहला द्विपक्षीय विदेशी दौरा भी है।

YouTube video player