Prashant Kishor Announcement : बिहार विधानसभा में विधायक बनने के बाद मंगलवार को पहली बार प्रशांत किशोर बांकीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कई ऐलान किए…लेकिन सबसे बड़ी घोषणा थी 10000 लोगों को नौकरी दिलवाने की। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

चुनावी रणनीतिकार पीके अब विधायक बन गए हैं। बांकीपुर से उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर पहली बार अपने क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक के लिए कई बड़े फैसले किए। इसी दौरान सबसे बड़ा ऐलान उन्होंने युवाओं को लेकर कर दिया। उन्होंने कहा-आप अपना सीवी दीजिए कम से कम 10 हजार युवाओं की नौकरी दिलवाऊंगा...

प्रशांत किशोर 10000 लोगों को देंगे नौकरी

दरअसल, प्रशांत किशोर मंगलवार को बांकीपुर में अपने मतदाताओं को शुक्रिया कहने के लिए धन्यवाद यात्रा पर निकले थे। यहां उन्होंने जनता से कहा कि वह कहीं गायब नहीं हुए हैं, बल्कि आपके लिए काम कर रहे हैं। अब समय निकालकर आपसे मिलने आया हूं। पीके ने कहा-मैं उन परिवारों से अपील करता हूं कि अगर आपके बच्चे पढ़ लिखकर घर बैठे हैं, कहीं कोई रोजगार नहीं हैं तो घबराएं नहीं। आप उनका सीवी या वायोडेटा मेरे ऑफिस में भिजवा दीजिए...मैं उनकी लिए नौकरी दूंगा। मेरा एक दो साल में कम से कम बांकीपुर से 10 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा-हम आपको देश की अच्छी और बड़ी कंपनी में नौकरी दिलवाएंगे। तो इससे तो यह क्लियर है कि वो सरकारी नौकरी देने की बात नहीं कर रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने किया एक और वादा

प्रशांत किशोर ने कहा-हो सकता है कि आपको नौकरी या रोजगार के चलते बिहार से बाहर जाना पड़ सकता है। लेकिन मैं आपके लिए नौकरी जरूर दिलवाऊंगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर आगे चलकर जन सुराज पार्टी की सरकार बनती है तो आपसे वादा करता हूं की हर बेरोजगार बच्चे को रोजगार मिलेगा। उसे बिहार से बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा हमारा संकल्प ही यही है कि बिहार में अच्छी शिक्षा और रोजगार मिले। साथ ही बुजुर्गों को पेंशन मिले और गरीबों को पेट भरके खाना उनकी पहली प्राथमिकता है।

Scroll to load tweet…