पुतिन ने यूक्रेन और यूरोप पर शांति न चाहने का आरोप लगाया। उन्होंने अमेरिकी प्रस्तावों को स्वीकारने की बात कही। साथ ही रूस को बातचीत के लिए तैयार बताया।
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की उम्मीदों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर यूक्रेन और यूरोप पर निशाना साधा है। चीन के शेनझेन में APEC समिट के दौरान अमेरिका और चीन के राष्ट्रपतियों के साथ त्रिपक्षीय बातचीत के बाद मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने आरोप लगाया कि यूक्रेन और उसके यूरोपीय समर्थक शांति के लिए समझौता करने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। पुतिन का दावा है कि अमेरिका की ओर से कुछ समझौते के प्रस्ताव दिए गए थे, जिन्हें रूस ने बिना बदलाव स्वीकार किया है। हालांकि, अब सवाल यह है कि क्या यूक्रेन और यूरोपीय देश इन प्रस्तावों पर सहमत होंगे? पुतिन ने यह भी कहा कि रूस यूरोप की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और युद्ध के समाधान पर बातचीत के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने यूक्रेन में चुनाव और मौजूदा नेतृत्व को लेकर भी टिप्पणी की। आखिर पुतिन के इस बयान के क्या मायने हैं?














