रूसी राष्ट्रपति पुतिन चीन पहुंच गए हैं। वह APEC समिट में हिस्सा लेंगे। इसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था पर चर्चा होगी। अमेरिका-चीन तनाव के बीच इस बैठक पर दुनिया की नजर है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन पहुंच गए हैं। बुधवार सुबह पुतिन का विमान चीन के शेनझेन शहर के बाओआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा, जहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पुतिन यहां एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन यानी APEC समिट से पहले पहुंचे हैं। इस बैठक में एशिया, ओशिनिया और उत्तर-दक्षिण अमेरिका की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के नेता शामिल होंगे। खास बात यह है कि APEC के सदस्य देश मिलकर दुनिया की GDP में 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी रखते हैं। इस बार की बैठक ऐसे समय हो रही है, जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव, टैरिफ और वैश्विक सप्लाई चेन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। महत्वपूर्ण खनिजों तक पहुंच और वैश्विक आर्थिक विकास भी चर्चा के प्रमुख मुद्दे होंगे। ऐसे में पुतिन की चीन यात्रा और APEC समिट पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।











