रूस, अमेरिका और चीन की त्रिपक्षीय बैठक जल्द होगी। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इससे बड़े फायदे की उम्मीद जताई। उन्होंने यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों पर सवाल उठाए। रूस के कुल विदेशी व्यापार में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की हिस्सेदारी 53% हो गई है।

रूस, अमेरिका और चीन… दुनिया की तीन बड़ी ताकतों के नेता जल्द ही एक साथ बैठक करने वाले हैं। चीन के शेनझेन में APEC CEO Summit 2026 को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ होने वाली त्रिपक्षीय बैठक को लेकर बड़ा बयान दिया। पुतिन ने कहा कि उन्हें इस बैठक से काफी संभावनाएं और फायदे की उम्मीद है। उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ती दूरियों और प्रतिबंधों पर भी सवाल उठाए। यूरोपीय संघ पर निशाना साधते हुए पुतिन ने दावा किया कि रूस से ऊर्जा आपूर्ति बंद करने और उसके बाजार से दूरी बनाने का असर यूरोप की औद्योगिक क्षमता और प्रतिस्पर्धा पर पड़ रहा है। वहीं, उन्होंने बताया कि रूस के कुल विदेशी व्यापार में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। अब सबकी नजरें गुरुवार को होने वाली इस अहम बैठक पर हैं।

YouTube video player