पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए बलिया निवासी राज सिंह उर्फ चंदन की मां जमवंती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए दावा कर रही हैं कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है।
कोलकाता में 6 मई की रात बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की। कोलकाता से आई पुलिस ने अयोध्या से बलिया के राज सिंह उर्फ चंदन को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसे हत्याकांड में संदिग्ध शूटर मान रही है। इसी बीच आरोपी राज की मां का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने बेटे को बेगुनाह बता रही हैं।

जिस रात सुवेंदु के पीए कीहत्या मेरा बेटा यूपी में था
अरेस्ट किए गए राज सिंह की मां जमवंती सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा उनका बेटा निर्दोष है और उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। मां ने यह भी दावा किया कि राज सिंह की गिरफ्तारी शादी से लौटते वक्त नहीं हुआ। बल्कि पुलिस ने उसे उस वक्त पकड़ा है जब पूरा परिवार अयोध्या के राम मंदिर दर्शन के लिए गया हुआ था। मां ने कहा- जिस 6 तारीख में सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या हुई, उस दिन मेरा बेटा यहीं था। वह तो शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। अपने लिए नए कपड़े खरीद रहा था। जब वह कोलकाता गया ही नहीं तो मेरे बेटे को क्यों इस केस में फंसा गया है।
आरोपी की मां ने बताया पुलिस ने कैसे बेटे को पकड़ा
आरोपी की मां जमवंती ने कहा- मेरा बेटा हमारे क्षेत्र के एमएलसी साहब के बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था। 7 तारीख को उनकी बेटी की लखनऊ से शादी थी। उसे वहां जाना था, मैं भी उसके साथ गई थी। मैंने उससे कहा था कि हम शादी से लौटकर अयोध्या चलेंगे दर्शन करने। हम अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद हम मंदिर से निकले थे, बच्चों को भूख लग रही थी तो हम एक ढाबे में रुके खाने के लिए। लेकिन इसी दौरान कोलकाता की पुलिस आई और हम सबको अगवा कर लिया। फिर रात भर थाने में रखा और किसी से मिलने नहीं दिया। सुबह हुई तो बेटे को वह बंगाल लेकर चले गए। मैं अपने बेटे से मिल भी नहीं पाई। महिला ने रोते हुए कहा मैं सरकार से निवेदन करती हीं कि ममुझे बस न्याय चाहिए... मेरे पास कई सबूत हैं... मेरा बेटा कहीं नहीं गया... वह अपराधी नहीं है…
कौन है चंद्रनाथ रथ की हत्यारा राज सिंह?
आरोपी राज सिंह उर्फ चंदन मूल रूप से बलिया के आनंद नगर का रहने वाला है। उसके सोशल मीडिया पर कई बड़े नेताओं के साथ फोटो भी मौजूद हैं। उस पर साल 2020 में एक अंडा व्यवसायी की हत्या का आरोप है और वह जमानत पर था। आरोपी राज सिंह पार्षद और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव लड़ चुका है। इतना ही नहीं उसके बीजेपी के कई सीनियर नेताओं से संबंध भी बताए जाते हैं। उसे अयोध्या से गिरफ्तार किया है।


