
Suvendu Adhikari के PA Chandranath को हीरो की तरह अंतिम विदाई, एक झलक देखने उमड़ा जनसैलाब
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास पूर्व मेदिनीपुर पहुँचा। सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक से पहले चंद्रनाथ भारतीय वायुसेना में देश की सेवा की थी, उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और "चंद्रनाथ रथ अमर रहे" के नारे लगाए। कल रात मध्यमग्राम के पास अज्ञात हमलावरों ने चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पूर्व मेदिनीपुर में उनके अंतिम दर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
