RBSE 12th Result 2026 OUT : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बाड़मेर की छात्रा दिव्या ने इस बार स्टेट टॉप किया है, जो सीकर के शेखावाटी पब्लिक स्कूल लोसल की छात्रा है। तो आइए जानते हैं इस स्कूल के बारे में फीस से लेकर एडमिशन तक की डिटेल…
Rajasthan Best School : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज 31 मार्च को जारी कर दिया है। परिमाम जारी होने के बाद अब अभिभावक उन स्कूल के बारे में सर्च कर रहे हैं। जिसने साल 2026 के रिजल्ट में टॉप किया है। यह स्कूल एक ही शहर के हैं, जिसमें पढ़ने वाली तीन छात्राएं टॉपर बनी हैं। इतना ही नहीं एक छात्रा का तो सिर्फ एक ही नहीं नबर कटा है।
एक ही शहर के स्कूल की बेटियों ने किया राजस्थान टॉप
दरअसल, सीकर जिले की 3 बेटियों ने साइंस स्ट्रीम में राजस्थान 12वीं बोर्ड टॉप किया है। जिसमें सीकर के एक ही स्कूल ब्राइट स्कूल में पढ़ने वाली दो स्टूडेंट हैं, टॉपर बनी हैं। एक निकिता जांगिड़ व दूसरी हैं ऋषिता तूनवाल दोनों को ही 500 में से 499 नंबर मिले हैं। वहीं सीकर जिले के लोसल कस्बे में स्थित शेखावाटी पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट दिव्या भादू राजस्थान में पहले नंबर पर आई हैं।
राजस्थान की टॉपर दिव्या का 1 ही नंबर कटा
बता दें कि राजस्थान के 12वीं बोर्ड की पहली टॉपर दिव्या भादू का सिर्फ 1 नंबर कटा है। यानि उनको हिंदी सब्जेक्ट नंबर कम मिला है। अगर वह मिल जाता तो उनके नंबर 600/600 होते। दिव्या सीकर जिले के लोसल स्थित शेखावाटी पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। जिन्होंने स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की है। वह मल रूप से बाड़मेर की रहने वाली हैं। दिव्या का IAS बनना चाहती हैं।
शेखावाटी पब्लिक स्कूल की खासियत
- शेखावाटी पब्लिक स्कूल, जिसे SPS के नाम से भी जाना जाता है। जिसकी गिनती राजस्थान के बेस्ट स्कल में होती है।
- हर साल यहां से 10वीं और 12वीं में टॉपर स्टूडेंट्स निकलते हैं।
- कक्षा 1 से 12वीं तक का यह स्कूल ना सिर्फ अपनी बेहतरीन एजुकेशन के लिए जाना जाता है।
- यहां हाईटेक क्लासेस, प्रयोगशालाएं, लाईब्रेरी,और हैप्पी के साथ सुरक्षित माहौल है।
- यहां विशेष रूप से NEET/IIT जैसी परीक्षाओं की तैयारी भी की जाती है। स्कूल का कैंपस करीब 10 एकड़ में फैसला हुआ है।
- हाई लेवल की खेल, जिम और स्वूमिंग से लेकर सारी सुविधाएं हैं। यहां CBSE/Board के सिलेबस की पढ़ाई की जाती है।
- इस स्कूल में पूरे प्रदेश से बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं।
10वीं की परीक्षा टॉपर भी इसी स्कूल की छात्रा
बता दें कि इस साल 10वीं की परीक्षा में प्रियांशी सुण्डा ने 10 बोर्ड परीक्षा में 99,83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राजस्थान में टॉप किया है, वह भी सीकर के शेखावाटी पब्लिक स्कूल लोसल की छात्रा है।
क्या है स्कूल की फीस और कैसे होता है एडमिशन
अगर हम बात स्कूल के फीस स्टेक्चर की बात करें तो करीब 25000 से लेकर 70000 रुपए तक है। यहां जनवरी से ही एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाती है। प्रवेश के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। अधिक जानकारी, फीस और प्रवेश के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट spsdundlod.com या सोशल मीडिया पेजों के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।


