Ram Mandir Chanda Chori: अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में अयोध्या के वकीलों ने चंपत राय को आज सबसे बड़ा अल्टीमेटम दिया है। साथ ही कड़े शब्दों में सख्त चेतावनी भी दी है।
RamMandir Donation Controversy : अयोध्या में श्री राम मंदिर में हुए चंदा चोरी को लेकर पूरे देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। करोड़ों राम भक्त इन घटनाओं से 'हैरान, आहत और बहुत दुखी' है। लोग कह रहे हैं कि जिन्हें दान का रक्षक बनाया गया था वही आज भक्षक निकले। मामला इतना बड़ गया है कि अब सुप्रीम कोर्ट ही इस पर फैसला करेगी। वहीं जेल में बंद 8 आरोपियों के खाते खंगालने के लिए SBI की अयोध्या पहुंची है। इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) के महासचिव चंपत राय को लेकर आज अयोध्या के वकीलों ने बड़ा फैसला किया है।

चंपत राय को अयोध्या छोड़ने का अल्टीमेटम
भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या के वकीलों ने आज सोमवार को राम मंदिर से दान और चंदा चोरी मामले को लेकर एक बैठक की। इसमें सभी वकीलों ने आपसी सहमति से फैसला किया कि चढ़ावा चोरी के आरोपियों का केस कोई भी वकील नहीं लड़ेगा। साथ ही, चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के अयोध्या छोड़ने की मांग की। इन वकीलों ने कहा-अगर इन्होंने राम की नगरी नहीं छोड़ी तो इनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
वीडियो में देखिए अयोध्या के वकीलों का एक्शन
कहां राम मंदिर की सोने-चांदी की ईंटे-गहनें?
- श्रीराम मंदिर के ट्रस्ट ने भक्तों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और मंदिर को मिला सारा चढ़ावा पूरी तरह सुरक्षित है और उसका पूरा हिसाब-किताब मौजूद है। भक्तों द्वारा दिए गए सभी कीमती सामान, जैसे चांदी की ईंटें और गहने, पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनका सही-सही हिसाब रखा गया है।
- ट्रस्ट ने कहा, "हम श्री राम मंदिर (अयोध्या) को लेकर पिछले कुछ दिनों में रिपोर्ट की गई घटनाओं से हैरान, आहत और बहुत दुखी हैं। हम निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और भक्तों को फिर से विश्वास दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे मिल गए हैं। इन पर क्या कार्रवाई होगी इसको लेकर ट्रस्ट अपनी अगली बैठक में फैसला करेगा


