80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में शानदार 'At Home' रिसेप्शन हुआ। पीएम मोदी, CJI और 100 VVIPs समेत 650 मेहमान पहुंचे। देखिए इस भव्य पार्टी का इनसाइड वीडियो।

Rashtrapati Bhavan at Home Reception: शनिवार को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश के साथ मनाया। इस खास मौके पर हर साल की तरह इस बार भी राष्ट्रपति भवन के खूबसूरत 'अमृत उद्यान' में एक शानदार एट होम पार्टी (At Home Reception) रखी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से दी गई इस दावत में देश के 650 से ज्यादा खास मेहमान पहुंचे, जिनमें करीब 100 VVIP शामिल थे। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में देश की राजनीति और कानून की दुनिया की सबसे बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। सबसे ज्यादा नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर थीं।

राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन में कौन-कौन पहुंचा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस खास कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद पहुंचे। भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी इस आयोजन का हिस्सा बने। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई केंद्रीय मंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। राजनीति के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कई जाने-माने लोग भी यहां पहुंचे। इनमें राजनयिक, सरकारी योजनाओं के लाभार्थी और अपने-अपने क्षेत्र में खास काम करने वाले लोग शामिल थे।

Scroll to load tweet…

राष्ट्रपति भवन के VVIP इवेंट का VIDEO

Scroll to load tweet…

'वंदे मातरम्' से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘वंदे मातरम्’ खास चर्चा में भी रहा। इससे पहले लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति हुई। यह लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली बार हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए ‘वंदे मातरम्’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश का हर दिल ‘वंदे मातरम्’ की लय के साथ धड़क रहा है और आज हर घर तिरंगा और हर मन तिरंगा है।

पत्नी के साथ पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी राष्ट्रपति भवन के इस खास कार्यक्रम में पहुंचे। वह अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ समारोह में शामिल हुए। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं CJI सूर्यकांत भी इस आयोजन का हिस्सा बने।

खास मेहमानों में पैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन भी शामिल

इस बार एट होम रिसेप्शन में सिर्फ बड़े पदों पर बैठे लोग ही नहीं, बल्कि अलग-अलग क्षेत्रों में पहचान बनाने वाले लोगों को भी जगह दी गई। पैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन को भी खास मेहमान के तौर पर बुलाया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में अपने काम से पहचान बनाने वाले लोगों को राष्ट्रपति के इस वार्षिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता है। यह पहल इस कार्यक्रम को सिर्फ VVIPs का आयोजन नहीं रहने देती, बल्कि देश के उन लोगों को भी मंच देती है जिन्होंने समाज और देश के लिए अपने क्षेत्र में खास काम किया है।

राष्ट्रपति भवन का 'एट होम' रिसेप्शन क्या है?

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला 'एट होम' रिसेप्शन एक पारंपरिक एनुअल इवेंट है। इसमें देश की राजनीति, रक्षा, खेल, सिनेमा, कला, संस्कृति और पब्लिक सर्विस समेत अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जाता है। सरकारी योजनाओं से फायदा पाने वाले ऐसे लोगों को भी बुलाया जाता है, जिन्होंने अपने काम या उपलब्धि से अलग पहचान बनाई है।

सुबह नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू

इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल धीरज सेठ, चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन और चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। इस साल देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है।