Who will Be Next CM of Bihar : बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सस्पेंस अपने चरम पर है। पटना से लेकर दिल्ली तक चर्चा है कि नीतीश कुमार के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।  शिवराज सिंह चौहान को ऑब्जर्वर बनाया है। जो कल बिहार के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे।

बिहार में नीतीश कुमार के बाद कौन होगा अगला मुख्यमंत्री, किसे बनाया जाएगा डिप्टी सीएम, बीजेपी पहली बार किसे राज्य का अपना पहले सीएम की कुर्सी सौंपेगी। पटना से लेकर दिल्ली तक पिछले एक महीने लोगों के जबान पर यही सवाल बना हुआ है। लेकिन अब वो पल आ गया है जिसका करोड़ों लोगों को इंताजर था। क्योंकि कल यानी 14 अप्रैल को शाम 4 बजे पता चल जाएगा कि आखिरी बिहार में किसे सत्ता का सरताज बनाया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 अप्रैल को बिहार के सीएम लेंगे शपथ

दरअसल, एनडीए बिहार में नई सरकार बनाने की तैयारी में जुट गया है। इसको लेकर कल 14 अप्रैल को शाम 4 बजे पटना के विधानसभा भवन के सेंट्रल हॉल में एनडीए के सभी विधायक एक साथ बैठेंगे। जहां सहमति बनाई जाएगी कि किसे बिहार की सत्ता सौंपी जाए। वहीं 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में राज्य के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। बताय जा रहा है कि इस समारोह में पीएम मोदी भी पटना आ सकते हैं।

शिवराज सिंह चौहान बिहार के सीएम का करेंगे ऐलान

बता दें कि बीजेपी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ऑब्जर्वर बनाया है। जो कल बीजेपी विधायकों की मीटिंग करके मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे कि कौन बिहार में अगला सीएम होगा। यानि शिवराज को विधायक दल का नेता चुनने के लिए सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया है। जो कल सुबह दिल्ली से पटना के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि कल ही नीतीश कुमार अपने सीएम पद से इस्तीफा भी देंगे।

बिहार में क्या इस तस्वीर में से चुना जाएगा सीएम

बिहार की सत्ता के लिए यह तस्वीर काफी मायने रखती है। इस फोटोज में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट सिंह चौधरी और विजय कुमार सिन्हा नजर आ रहे हैं। दोनों ही कद्दावर नेता हैं और राज्य में बीजेपी के सीनियर के साथ अनुभवी नेता हैं। यही दोनों सीएम की रेस में बने हुए हैं। पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी गलियारों में यही चर्चा है कि इन्हीं में से एक कल सुप्रीम लीडर के तौर पर चुना जाएगा।