Saree Wearing Robot: 5 स्टार होटल में दिल्ली AI Summit 2026 के लिए आए VVIP मेहमानों का स्वागत रोबोट Echo साड़ी पहनकर कर रहा है। जानिए इसकी खासियत और देखें वीडियो।

Robot Echo Delhi: दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 के दौरान जहां कई लग्जरी होटलों ने वीआईपी मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए हैं, वहीं एक होटल ने कुछ अलग और खास किया है। नई दिल्ली के मशहूर 5-स्टार होटल Shangri-La Eros New Delhi ने मेहमानों के स्वागत के लिए एक ह्यूमनॉइड रोबोट तैनात किया है। खास बात यह है कि यह रोबोट साड़ी पहने हुए है और मेहमानों को ‘नमस्ते’ कहकर स्वागत करता है, सवालों के जवाब देता है और होटल के अंदर रास्ता भी बताता है। जानिए इस रोबोट की खासियत।

भारत मंडपम के पास दिल्ली AI समिट मेहमानों के स्वागत की खास तैयारी

यह होटल समिट के मुख्य आयोजन स्थल Bharat Mandapam से कुछ ही दूरी पर है। ऐसे में यहां देश-विदेश से आए बड़े नेताओं, टेक एक्सपर्ट्स और मेहमानों की भारी आवाजाही है। होटल ने अपने स्टाफ के साथ-साथ एक AI-पावर्ड रोबोट भी लॉबी में तैनात किया है, ताकि मेहमानों का स्वागत कुछ अलग अंदाज में हो सके।

कौन है साड़ी पहन कर मेहमानों का स्वागत कर रहा रोबोट?

इस रोबोट का नाम है Echo। Echo इंसानों की तरह दिखने वाला ह्यूमनॉइड रोबोट है। इसके चेहरे पर LED स्क्रीन है, जो एक्सप्रेशन दिखाती है। यह मेहमानों के सवालों का जवाब देता है। होटल के अंदर सही दिशा बताने में मदद करता है। इसमें अल्ट्रासोनिक सेंसर लगे हैं, जिससे यह सुरक्षित तरीके से मूव करता है। इस रोबोट की सबसे खास बात यह है कि Echo ने होटल स्टाफ की तरह साड़ी पहनी हुई है, जिससे वह भारतीय माहौल में पूरी तरह घुल-मिल जाती है। Echo को खास तौर पर 16 फरवरी से शुरू हुए समिट के दौरान लॉबी में तैनात किया गया है। नीचे देखें वीडियो-

View post on Instagram

आवाज पहचानकर जवाब देती है रोबोट Echo

hindustantimes की रिपोर्ट के अनुसार होटल के जनरल मैनेजर अभिषेक साधू ने कहा कि AI Impact Summit जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि Echo मेहमानों के आने के अनुभव को और खास बनाती है। वह आवाज पहचानकर जवाब देती है और लॉबी में सुरक्षित तरीके से काम करती है। उनके मुताबिक, यह टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होटल के इनोवेशन और फ्यूचर-रेडी सोच को दिखाता है।

क्या है India AI Impact Summit?

India AI Impact Summit 2026 एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय AI सम्मेलन है, जो नई दिल्ली में हो रहा है। यह 5 दिन का कार्यक्रम है, जो 16 फरवरी से शुरू हुआ। इस समिट का आयोजन भारत सरकार के IndiaAI Mission और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा किया गया है। इसका मकसद है- AI का जिम्मेदारी और समावेशी तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जाए, ताकि समाज और अर्थव्यवस्था को फायदा मिले।

कौन-कौन पहुंचा है समिट में?

इस कार्यक्रम में दुनिया भर के बड़े टेक लीडर्स और उद्योगपति शामिल हुए हैं, जैसे-

  • सैम ऑल्टमैन (CEO, OpenAI)
  • मुकेश अंबानी (चेयरमैन, Reliance Industries)
  • बिल गेट्स (को-फाउंडर, Microsoft)
  • शांतनु नारायण (चेयरमैन, Adobe)
  • डारियो अमोदेई (को-फाउंडर, Anthropic)
  • यान लेकन (AI के दिग्गज वैज्ञानिक)

दिल्ली इस समय टेक्नोलॉजी और AI की दुनिया का केंद्र बना हुआ है। AI समिट में जहां दुनिया की बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां भविष्य की बातें कर रही हैं, वहीं Shangri-La Eros में साड़ी पहने Echo रोबोट मेहमानों का स्वागत कर रहा है। यह नजारा दिखाता है कि भारत कैसे परंपरा और आधुनिक तकनीक को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।