Shubman Gill Record Century West Indies Win : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल आज सफल क्रिकेटर हैं। जिन्होंने वेस्टइंडीज के लिखाफ दोहरा शतक जड़कर शानदार क्रिकेट खेली। आइए जानते हैं उनकी स्कूल लाइफ से लेकर कॉलेज और उनकी पसंद/पर्सनल लाइफ की कुछ अनसुनी बातें...

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 8 विकेट से हरा दिया। टीम ने 406 रन का टारगेट महज 43.3 ओवर में ही चेज कर लिया। यह टीम इंडिया का भारत का वनडे में सबसे बड़ा रनचेज भी बन गया है। इस मैच के हीरो टीम के कप्तान शुभमन गिल रहे। जिन्होंने नाबाद 223 रन की पारी खेलते हुए वनडे का सबसे तेज डबल शतक जड़ा है। तो आइए जानते हैं शुभमन गिल की स्कूल लाइफ से लेकर कॉलेज और क्रिकेट बनने तक के वो 10 दिलचस्प बातें जो शायद कम ही लोगों को पता है...

1 शुभमन गिल ने कहां से की पढ़ाई?

शुभमन गिल ने मोहाली के Manav Mangal Smart School से पढ़ाई की। गिल ने नियमित कॉलेज की पढ़ाई नहीं की और क्रिकेट करियर पर फोकस किया। वह शुरुआती कक्षाओं में उनके करीब 90-95% अंक आते थे, लेकिन बाद में पढ़ाई पर फोकस कम होता गया।

2. गिल ने 4 साल की उम्र से क्रिकेट

गिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने करीब 4 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और 6-7 साल की उम्र तक क्रिकेटर बनने का सपना भी देख लिया था।

3. कौन हैं गिल के पहले कोच?

बता दें कि गिल के पिता लखविंदर सिंह खुद क्रिकेट खेलना चाहते थे। उन्होंने बेटे की प्रतिभा पहचानी और उसके लिए गांव से मोहाली शिफ्ट हो गए। पिता ही शुभमन के शुरुआती क्रिकेट कोच भी बने।

4. सुबह 3:30 बजे उठकर प्रैक्टिस!

गिल का क्रिकेट के प्रति इतना जुनून था कि वह बचपन में गिल सुबह जल्दी उठकर अभ्यास करते थे, फिर स्कूल जाते और स्कूल के बाद दोबारा क्रिकेट की प्रैक्टिस करते थे। गिल ने बताया कि 8 से 14 साल की उम्र के बीच वह कई दिनों में 6-7 घंटे, कभी-कभी 8 घंटे तक ट्रेनिंग करते थे।

5. क्रिकेट के अलावा ये खेल भी पसंद थे

गिल क्रिकेट के अलावा स्कूल के दिनों में फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस और लॉन टेनिस भी खेलते थे। इतना ही नहीं खेलों में उन्होंने कई मैच जीते भी हैं।

6. गिल का सचिन तेंदुलकर से खास कनेक्शन

बताया जाता है कि गिल के पिता सचिन तेंदुलकर के बड़े प्रशंसक थे और गिल ने भी बचपन में सचिन से प्रेरणा ली। उनका पसंदीदा शॉट भी बचपन में सचिन के शॉट्स से प्रभावित हुआ।

7. FIFA खेलना भी पसंद था

क्रिकेट के अलावा गिल दोस्तों के साथ समय बिताते थे और PlayStation पर FIFA खेलना पसंद करते थे। उन्होंने फुटबॉल को पसंदीदा खेलों में बताया, हालांकि मजाक में कहा कि वह इसमें अच्छे नहीं हैं।

8. बचपन के दोस्त खुसप्रीत से क्रिकेट की खास बॉन्डिंग

खुशप्रीत शुभमन के बचपन के करीबी दोस्त और क्रिकेट साथी रहे हैं। वह करीब 8 साल की उम्र से शुभमन को गेंदबाजी करते थे। करियर के मुश्किल दौर में दोनों की बातचीत ने शुभमन को ट्रेनिंग पर दोबारा फोकस करने में मदद की।

9. अभिषेक शर्मा से बचपन की दोस्ती

शुभमन गिल और क्रिकेटर अभिषेक शर्मा बचपन के दोस्त हैं। दोनों साथ क्रिकेट खेलते आए हैं। दोनों ने पंजाब की अंडर-14 टीम में साथ ओपनिंग भी की थी।

10. गिल की जिंदगी में 5 लोगों का खास रोल

बता दें कि गिल की जिंदगी में जिन पांच लोगों का खास रोल है, उसमें उनके पिता लखबिंदर सिंह, बहन शाहनील गिल, बचपन के दोस्त खुशप्रीत, अभिषेक शर्मा और मेंटर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं। जिनकी सीख और मदद प्रेरणा से वह आज एक सफल क्रिकेटर हैं।