Siya Goyal Lie Detector Test: पुणे का केतन अग्रवाल मर्डर केस कीजांच अब एक अहम मोड़ है। क्राइम सीन दोहराने के बाद अब हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल का लाइ डिटेक्टर टेस्ट होगा। जिसमें उसका हर झूठ पकड़ा जाएगा। 

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। महाराष्ट्र पुलिस इस हत्याकांड में रोजाना चौंकाने वाले खुलासे कर रही है। लेकिन अभी कई ऐसे राज हैं जो सामने नहीं आए हैं। यानि वारदात के मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी बहुत कुछ छिपा रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को इस साजिश का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। लेकिन अब सारा सच सामने आ जाएगा। क्योंकि पुलिस अब मुख्य आरोपी सिया गोयल का पॉलीग्राफ यानी लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराने जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या होता है Lie Detector Test

लाई डिटेक्टर टेस्ट (Lie Detector Test) जिसको पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) कहते हैं। जो सच तक पहुंचने में एक वैज्ञानिक और तकनीक प्रोसेस है। जिसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति के बारे में सच का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसके जरिए यह जानकारी जुटाई जाती है कि कोई कितना सच और झूठ बोल रहा है। इसमें आरोपी से केस से संबंधित में कुछ ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिनके जवाब देते वक्त उसके शरीर में होने वाले अचानक परिवर्तनों (जैसे- ब्लड प्रेशर, नब्ज, सांस लेने की दर और पसीना) को मशीन के जरिए रिकॉर्ड किया जाता है। यानि वह झूठ बोलता है तो इस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।

क्या यह टेस्ट सही होता है?

बता दें कि मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, यह टेस्ट 100% सही नहीं होता है। यानि इसमें सटीक जानकारी सच नहीं होती है। क्योंकि कुछ लोग शांत स्वभाव के होते हैं तो वह झूठ बोलने के बावजूद भी अपनी शारीरिक प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित कर लेते हैं। इसके अलावा अलावा, अत्यधिक घबराहट या बीमारी के कारण भी मशीन गलत परिणाम दे सकती है ।

भारतीय काननू इस टेस्ट को सही मानता है?

 लाई डिटेक्टर टेस्ट के परिणामों को कई देशों में सबूत के तौर पर सही नहीं माना जाता है। अमेरिका में भी इसे ठीक नहीं माना जाता है। इतना ही नहीं भारत का कानून भी इसे सीधे तौर पर साक्ष्य के रूप में नहीं स्वीकार करती है। हालांकि पुलिस और जांच एजेंसियां इसका इस्तेमाल करके नए सुराग तलाशने के लिए करती हैं।

क्या है केतन अग्रवाल मर्डर केस?