Somnath Free Yatra: सोमनाथ जाने के लिए सरकार की फ्री स्कीम क्या है? इस योजना का फायदा कौन-कौन से लोग उठा सकते हैं और आवेदन कैसे करना होगा? आवेदन की लास्ट डेट क्या है और कितने लोग जा सकते हैं?

Somnath Yatra Scheme: अगर आप भी लंबे समय से 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक पावन सोमनाथ धाम जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बजट आड़े आ रहा है, तो अब पैसों की चिंता छोड़ दें। एक बेहद शानदार मौका आया है, जहां आप बिल्कुल फ्री में बाबा सोमनाथ के दर्शन कर सकते हैं। आने-जाने से लेकर खाने-पीना और रहने तक का 1 रुपया भी खर्च नहीं होगा। इस खास यात्रा में आपके घर के दरवाजे से लेकर मंदिर के गर्भगृह तक का सारा जिम्मा सरकार उठाएगी। आइए जानते हैं यह सुविधा किन लोगों के लिए है, इसके लिए क्या करना होगा और कब दर्शन कराए जाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोमनाथ की फ्री यात्रा स्कीम क्या है और कहां चलाई जा रही है?

हरियाणा सरकार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत एक खास यात्रा करा रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना'के तहत राज्य के बुजुर्गों को देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाते हैं। इसी कड़ी में अब श्रद्धालुओं को गुजरात बाबा सोमनाथ मंदिर ले जाया जाएगा। यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जिसमें श्रद्धालुओं के रहने, खाने और सफर की पूरी व्यवस्था सरकार की तरफ से की जाएगी।

Scroll to load tweet…

सोमनाथ यात्रा के इस सफर में क्या-क्या मिलेगा?

इस यात्रा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको अपनी जेब से एक भी चवन्नी खर्च नहीं करनी है। आपके आने-जाने के लिए विशेष ट्रेन के टिकट का पूरा इंतजाम किया जाएगा। होटल या धर्मशाला में रुकने का पूरा बंदोबस्त रहेगा। रास्ते से लेकर वहां पहुंचने तक नाश्ते से लेकर खाने तक का खर्च सरकार उठाएगी।

सोमनाथ दर्शन मुफ्त में कौन-कौन कर सकता है?

  • यह मौका केवल उन सीनियर सीटिजंस के लिए हैं, जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक हो चुकी है।
  • लाभ लेने वाला व्यक्ति हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
  • आर्थिक रूप से कमजोर उन परिवारों के लिए हैं, जिनकी सालाना इनकम 1.80 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

सिर्फ इस एक दस्तावेज से बुक होगी आपकी सीट

इस यात्रा के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके पास सिर्फ एक मुख्य आईडी कार्ड होना चाहिए। परिवार पहचान पत्र (PPP) की मदद से आपका पूरा वैरिफिकेशन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

सोमनाथ यात्रा की शुरुआत कब से होगी?

  • इस यात्रा में सीटें बेहद सीमित हैं और 'जो पहले फॉर्म भरेगा, टिकट उसी को मिलने का चांस रहेगा' का नियम लागू है।
  • ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए पोर्टल सिर्फ 6 जून 2026 तक खुला रहेगा।
  • सभी चयनित श्रद्धालुओं को लेकर यह विशेष ट्रेन 8 जून 2026 को सोमनाथ के लिए रवाना हो जाएगी।

घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर जाकर आसानी से अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
  • अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर आए हैं, तो सबसे पहले अपना अकाउंट एक्टिवेट करें।
  • पोर्टल खोलकर 'Register' वाले विकल्प पर जाएं। अपना नाम, चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें।
  • लॉग-इन करने के लिए एक मजबूत पासवर्ड सेट करें, अपना राज्य (Haryana) चुनें, स्क्रीन पर दिख रहा कोड डालें और सबमिट कर दें।
  • इसके बाद आईडी-पासवर्ड से पोर्टल पर लॉग-इन करें।
  • 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के नाम को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में पूछी गई अपनी सारी सही जानकारियां भरें।
  • अपनी फैमिली आईडी (PPP) को स्कैन करके अपलोड करें और फाइनल सबमिट बटन दबा दें।