फ्लाइट में घुसी पुलिस, CJP Founder का हंगामा! बोले- ये तानाशाही है

Share this Video

दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में उस वक्त हंगामे जैसी स्थिति बन गई, जब Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने के लिए दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे। वीडियो में 'भारत माता की जय' और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे सुनाई दिए। अभिजीत दीपके पुलिस से बहस करते और गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाते नजर आए। उन्होंने कहा, “गिरफ्तार करो, हम डरते नहीं हैं।” उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को तानाशाही बताते हुए सवाल उठाया कि फ्लाइट के अंदर उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश क्यों की जा रही है। 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित 'Jantar Mantar 2.0' प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रस्तावित था। देखिए फ्लाइट के अंदर का पूरा मामला, अभिजीत दीपके और पुलिस के बीच हुई बहस और इस कार्रवाई पर उठे सवाल।

Related Video