Bihar Horrible Crime : बिहार के अररिया एक ऐसी भयावह घटना सामने आई है, जो कलेजा कंपा देगी। इस हृदयविदारक घटना को तेजस्वी यादव ने शेयर कर नीतीश सरकार पर हमला बोला है कि देखिए बिहार में ऐसे भी हालात आ गए।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव ने एक ऐसी भयावह तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर आपका रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इतना ही नहीं कमजोर दिल वालों का तो यह दृश्य देखकर पता नहीं क्या होगा। क्योंकी बीच सड़क पर एक सिर अकेला रखा था, वहीं दूर उसका धड़ पड़ा था। कटी खोफड़ी और गर्दन से खून पानी की तरह बह रहा था। यह नजाया इतना डरवाना था कि किसी की पास जाने की हिम्मत नहीं हुई।

जरा सी बात पर धड़ से सिर किया अलग

दरअसल, यह सनसनीखेज घटना बिहार के अररिया की बताई जा रही है। जहां सत्तू बेचने वाले शख्स और पिकअप ड्राइवर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन देखते ही देखते यह कहासुनी हिंसात्मक हो गया। देखते ही देखते सत्तू बेचने वाले ने ड्राइवर को चाकुओं इस कदर गोदा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी यहीं नहीं रुका, इसके बाद उसने उसका सिर धड़ से अलग किया और सिर को बीच सड़क पर रख दिया।

पूरा इलाका छाबनी में तब्दील

बता दें कि इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ी और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तीखा हमला

इस घटनाक्रम को लेकर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर नीतीश सरकार को घेरते हुए जमकर हमला बोला है। उन्होंने लिखा-देखिए बिहार में हालात बेहद भयावह हैं, जहां अररिया जिले के फोर्ब्सगंज में एक व्यक्ति ने बाजार के बीचोंबीच एक अन्य व्यक्ति का गला काट दिया और सैकड़ों लोगों के बीच उसका कटा हुआ सिर लेकर घूमता रहा। इस घोर भ्रष्ट शासन व्यवस्था की इससे बड़ी तस्वीर और क्या हो सकती है? यह घटना स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि बिहार में कानून-व्यवस्था कितनी बुरी तरह चरमरा गई है। सत्ताधारी भाजपा-जेडीयू नेता मुख्यमंत्री पद के लिए आपस में गद्दी-मुक्की कर रहे हैं, जबकि बिहार में लूटपाट, हत्या, अपराध और बलात्कार की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।

Scroll to load tweet…