Painful Accident IN Telangana : तेलंगाना के मंचरियाल में, 11 kV बिजली लाइन के संपर्क में आए लोहे के स्टैंड से 2 मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

कहते हैं, आग-पानी और बिजली के यागे ज्यादा होशियारी नहीं दिखाना चाहिए, नहीं तो हादसा होते देर नहीं लगती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जहां दो लोग बीच सड़क पर अचानक से करंट की चपेट में आ जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है। यह घटना तेलंगाना की बताई जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह दर्दनाक घटना तेलंगाना के मंचरियाल जिले की

दरअसल, यह दर्दनाक घटना तेलंगाना के मंचरियाल जिले के डंडेपल्ली मंडल की बताई जाती है। जहां मदारीपेट में इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप के पास लोहे के स्टैंड गलती से बिजली की मुख्य लाइन से टच हो जाता है। जिसे पकड़े दो लोगों की मौके पर ही मौत हो जाती है। एक युवक उनको हटाने की पूरी कोशिश करता है। लेकिन वह बुरी तरह से चिपके रहते हैं।

देखते ही देखते कुछ ही सेकंड में मौत

बता दें कि यह घटना सोमवार को तब हुई जब तीन मजदूर मेदारिपेट गांव में एक पेट्रोल पंप के पास लोहे का स्टैंड ले जा रहे थे, वह सड़क पार कर रहे थे। तभी उस स्टैंड का ऊपरी हिस्सा 11 kV की बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। इसके बाद दोनों गंभीर रूप से इस तरह झुलसे की देखते ही देखते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली।

दोनों मजदूर सीमेंट कारोबारी के लिए काम करते थे

घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए लक्शेट्टीपेट के सरकारी अस्पताल भेज गया। वहीं दोनों मृतकों की पहचान सल्ला लक्ष्मीनारायण और वेल्नुरु गांव के नागराजू के रूप में हुई है। दोनों मजदूर एक सीमेंट व्यापारी के लिए काम करते थे। वहीं पुलिस ने घटना का सीसीटीवी चेक किया तो जो भयावह था। हादसे का वीडियो भी वायरल हो गया है। जिसमें दोनों युवकों को इलेक्ट्रिक शॉक लगने के बाद जलते हुए देखा जा सकता है। दोनों युवकों के एक साथ इलेक्ट्रिक शॉक की वजह से जल जाने के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

https://x.com/Deadlykalesh