Telangana News : तेलंगाना के मेडक जिले में एक 24 साल की गर्भवती महिला ने सुसाइड कर लिया। वजह पति और सास का डेंजरस टॉर्चर…क्योंकि वह DNA टेस्ट करवाना चाहते थे।

मेडक (तेलंगाना): तेलंगाना के मेडक जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां गदीपेद्दापुर गांव में 25 जून को एक 24 साल की महिला ने साड़ी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला पांच महीने की प्रेग्नेंट थी. बताया जा रहा है कि महिला ने यह खौफनाक कदम अपने पति और सास के लगातार टॉर्चर से तंग आकर उठाया. वे उस पर किसी और से संबंध होने का शक करते थे और होने वाले बच्चे का DNA टेस्ट कराने की मांग कर रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

DNA टेस्ट की जिद में गर्भवती पत्नी की मौत

मेडक पुलिस ने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया, "महिला ने यह कदम अपने पति और सास के लगातार उत्पीड़न और टॉर्चर के बाद उठाया। वे उस पर विवाहेतर संबंध (extramarital affair) का शक करते थे और गर्भ में पल रहे बच्चे का DNA टेस्ट कराने की मांग कर रहे थे।

तेलंगाना के शख्स की लंदन में मौत

  • लउधर, तेलंगाना से ही एक और दुखद खबर है। कामारेड्डी जिले के तालामडला गांव के रहने वाले 25 साल के श्रीनाथ रेड्डी की लंदन में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। परिवार वालों ने यह जानकारी दी।
  • मृतक के पिता मधुसूदन रेड्डी ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि श्रीनाथ 14 महीने पहले हायर स्टडीज के लिए लंदन गए थे. वह लीसेस्टर यूनिवर्सिटी (Leicester University) से MS के दूसरे साल की पढ़ाई कर रहे थे. 22 जून की रात को वह एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए और अपने कमरे में लौटे. अगली सुबह वह संदिग्ध हालात में मृत पाए गए।
  • उनके रूममेट्स ने लंदन में उनके रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने भारत में परिवार को सूचित किया। परिवार का कहना है कि उन्हें श्रीनाथ की मौत की खबर दी गई। परिवार ने भारत सरकार और तेलंगाना राज्य सरकार दोनों से श्रीनाथ का शव भारत लाने और मौत के कारणों की गहन जांच कराने में मदद की अपील की है।