CNG Rates Hiked : देशभर में एलपीजी सिलेंडर को मची हाहाकार के बीच टोरेंट कंपनी (Torrent Gas) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में गुपचुप तरीके से प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। जिससे अब वाहन चलाना महंगा होगा और आम आदमी पर इसका असर पड़ेगा। 

अमेरिका ईरान युद्ध के बीच अभीक भी भारत में कई जगह एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई थी कि अब सीएनजी इस्तेमाल करने वालों के लिए टोरेंट गैस ने गुपचुप तरीके से एक बड़ा झटका दे दिया है। यानि सीएनजी की दरों में अचानक बढ़ोतरी कर दी है। जिसके चलते कई शहरों में अब सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा होना शरू हो गया है। जिसके चलते वाहन चालक अब टेंशन में आ गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 अब यह होंगे CNG के नए दाम 

दरअसल, टोरेंट कंपनी (Torrent Gas) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में 2.50 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। बता दें कि यह रेट ऐसे समय बढ़ाया गया है जब लोगों को पेट्रोल-डीजल कम होने की टेंशन सता रही है। इस बढ़ोतरी के बाद अब सीएनजी 93.41 रु. प्रति किलो मिलेगी। इससे पहले 90.91 रु. प्रति किलो मिलती थी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अभी तक सरकारी कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है तो फिर सीएनजी के दाम क्यों बढ़ा गए हैं।

CNG बढ़ने से अब रोजमर्रा के खर्चों पर होगा असर

फ्यूल के दाम बढ़ने से ऑटो-रिक्शा चालकों की सबसे ज्यादा चिंता बढ़ गई है। क्योंकि इसका सीधा असर उनकी कमाई पर पड़ने वाला है। यानि अब मुनाफे में कई आएगी। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अब सीएनजी से बढ़ने से ट्रांसपोर्ट मंहगा होगा। इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। जिसके कारण रोजमर्रा के खर्चों में और इजाफा होगा।

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

बता दें कि CNG की कीमत बढ़ने का यह आदेश ऐसे वक्त आया है जब, रिलाइंस ने अपने नायरा पंप पर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी है। वहीं 1 अप्रैल से, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। अब इस नए रेट के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम का सिलेंडर 195.50 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 2,078.50 रुपए का मिल रहा है। जबकि घरेलू LPG की दरों में कोई रेट नहीं बढ़ा है।