MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • मुस्कुराहटें, तारीफें और पांडा का तोहफा... लेकिन AI और सुरक्षा पर ट्रंप-शी के बीच अंदर क्या हुआ?

मुस्कुराहटें, तारीफें और पांडा का तोहफा... लेकिन AI और सुरक्षा पर ट्रंप-शी के बीच अंदर क्या हुआ?

Trump-Xi Meeting में व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग ने अमेरिका-चीन रिश्तों, व्यापार, AI और सुरक्षा पर चर्चा की। शी ने संवाद बढ़ाने, 1 लाख अमेरिकी युवाओं को चीन बुलाने और अटलांटा चिड़ियाघर के लिए दो पांडा भेजने की बात कही।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Sep 24 2026, 09:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
व्हाइट हाउस में ट्रंप जिनपिंग की मुलाकात
Image Credit : X

व्हाइट हाउस में ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

अमेरिका और चीन के रिश्तों में गुरुवार का दिन खास रहा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मेजबानी की। एक दशक से अधिक समय बाद वॉशिंगटन में शी की मौजूदगी ने इस मुलाकात को खास बना दिया। दोनों नेताओं के सामने रिश्तों को संभालने के साथ व्यापार, टेक्नोलॉजी, AI और सुरक्षा जैसे मुश्किल मुद्दों पर रास्ता निकालने की चुनौती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
ट्रंप ने कहा- रिश्ते पर गर्व है
Image Credit : X.COM

ट्रंप ने कहा- रिश्ते पर गर्व है

ट्रंप ने शी जिनपिंग का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते को लेकर उन्हें गर्व है। उन्होंने बताया कि अमेरिका और चीन अधिक संतुलित व्यापार संबंधों की दिशा में काम कर रहे हैं। ट्रंप के मुताबिक, दोनों नेता सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे, जिनका असर आने वाले वर्षों पर पड़ सकता है।

Related Articles

Related image1
क्या विपक्ष सिर्फ राजनीतिक दबाव से हटा सकता है CEC को? समझें संविधान का वो 'कठिन' नियम
Related image2
Haryana से UP तक चुनावी धांधली का आरोप! राहुल गांधी की पीसी के वो सवाल, जिन्होंने सबको चौंकाया
35
शी बोले- संवाद से बढ़ेगा भरोसा
Image Credit : The White House | X

शी बोले- संवाद से बढ़ेगा भरोसा

शी जिनपिंग ने कहा कि अमेरिका और चीन अलग-अलग देश हैं, लेकिन निरंतर और गहरे संवाद के जरिए दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझ सकते हैं। उन्होंने ट्रंप के साथ संपर्क बनाए रखने और सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई। शी ने दोनों देशों को वैश्विक समस्याओं से निपटने में महत्वपूर्ण बताया और कहा कि अमेरिका-चीन सहयोग दुनिया की हर समस्या का समाधान नहीं कर सकता, लेकिन इसके बिना कई समस्याओं का समाधान कठिन होगा।

45
AI पर दोनों देशों की नजर
Image Credit : X

AI पर दोनों देशों की नजर

इस मुलाकात में AI सबसे अहम तकनीकी मुद्दों में से एक है। दोनों देश AI में बढ़त हासिल करने की होड़ में हैं, वहीं तकनीक के सुरक्षा जोखिमों को लेकर भी चिंताएं हैं। ट्रंप और शी के बीच AI, टेक्नोलॉजी और सुरक्षा पर बातचीत ऐसे समय हो रही है जब दोनों देशों के बीच तकनीकी प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। शी ने कहा कि AI का विकास अच्छे उद्देश्यों के लिए होना चाहिए और यह मानव नियंत्रण में रहे। उन्होंने अमेरिकी बाजार में चीनी कंपनियों के साथ निष्पक्ष व्यवहार की उम्मीद भी जताई।

55
युवाओं से पांडा तक, दोस्ती का संदेश
Image Credit : X

युवाओं से पांडा तक, दोस्ती का संदेश

शी जिनपिंग ने अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका को बधाई दी। उन्होंने आने वाले पांच वर्षों में 1 लाख युवा अमेरिकियों को चीन में अध्ययन और एक्सचेंज कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित करने की बात कही।

इसके अलावा अटलांटा चिड़ियाघर में दो पांडा भेजने की घोषणा भी की गई। चीन लंबे समय से पांडा को मैत्री के प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल करता रहा है। ऐसे में यह कदम दोनों देशों के रिश्तों में लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

फिलहाल ट्रंप-शी मुलाकात का सबसे बड़ा सवाल यही है कि गर्मजोशी भरी कूटनीतिक भाषा के बावजूद व्यापार, AI, सुरक्षा और रणनीतिक प्रतिस्पर्धा जैसे वास्तविक मुद्दों पर दोनों देश कितना आगे बढ़ पाते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
Rain Delay
INDIND
-
WIWI
-
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Abhijit Dipke Released: अभिजीत दिपके को जमानत, हिरासत से छूटने के बाद किस हाल में दिखे CJP चीफ
Recommended image2
Delhi Traffic Advisory: 20 अक्टूबर तक दिल्ली के इन इलाकों में ना जाएं, एक गलती आपको फंसा देगी
Recommended image3
अभिजीत दीपके को जमानत, लेकिन अभी भी जेल में बंद हैं सौरव दास और आशुतोष रांका, कब आएंगे बाहर?
Recommended image4
इस सुपरस्टार की बहू बनने जा रहीं SRH की मालकिन काव्या मारन! कौन हैं होने वाले दूल्हे राजा?
Recommended image5
अभिजीत दीपके को मिली जमानत: लेकिन कोर्ट रखीं दो शर्तें, अब क्या करेंगे CJP के फाउंडर?
Related Stories
Recommended image1
क्या विपक्ष सिर्फ राजनीतिक दबाव से हटा सकता है CEC को? समझें संविधान का वो 'कठिन' नियम
Recommended image2
Haryana से UP तक चुनावी धांधली का आरोप! राहुल गांधी की पीसी के वो सवाल, जिन्होंने सबको चौंकाया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved