Twisha Sharma Suicide Case Latest Update :भोपाल से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचाने वाले ट्विशा शर्मा सुसाइड केस को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मृतका का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। क्योंकि पीड़ित परिवार के कुछ ऐसे सवाल हैं अगर उनका जबाव मिल गया तो केस सुलझ जाएगा। पता चल जाएगा कि इस घटना का असली गुनहगार कौन? 

भोपाल की जिला कोर्ट की रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस को आज पूरे 10 हो चुके हैं। लेकिन अभी मामला सुलझने की बजाय उलझता जा रहा है। जबकि पीड़ित परिवार ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकत भी कर ली और सीएम ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन तक दे दिया। लेकिन ट्विशा के परिवार का कहना है कि पुलिस-प्रशासन और पोस्टमॉर्टम कराने वाले डॉक्टर तक आरोपी परिवार से मिले हुए हैं। इसलिए न्याय मिलने की कम उम्मीद है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीसीटीवी से ले कर पोस्टमॉर्टम तक सब शक के दायरे में

बता दें कि ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी संदिग्ध है, क्योंकि पुलिस और पोस्टमॉर्टम टीम अलग अलग बयान दे रही है। वहीं आरोपी पति समर्थ शर्मा की अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी। क्या उसे स्पेशल ट्रीटमेंट मिल रहा है।जांच और फरार आरोपियों को लेकर कई सवाल अब भी ऐसे हैं, अगर इनके जबाव मिल गए तो सब सच सामने आ जाएगा।

ट्विशा के परिवार के 5 सवाल..जिनमें उलझी बेटी की जिंदगी?

  • ट्विशा के पिता ने सवाल उठाया कि 12 मई की रात मौत होने के बावजूद FIR 15 मई को क्यों दर्ज की गई?
  • पीड़ित परिवार का आरोप है कि लिगेचर मटेरियल फोरेंसिक टीम को समय पर क्यों नहीं दिया गया?
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दर्ज चोटों के निशानों को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
  • 12 मई की रात 10:05 बजे ट्विशा ने मां से बात की थी। कॉल कटने के 15 मिनट बाद सास का फोन आया कि वह सांस नहीं ले रही। यह कैसे संभव है सब प्लानिंग से किया?
  • परिवार ने यह भी सवाल उठाया कि इनाम घोषित होने और कई टीमें गठित होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हो सकी?

ट्विशा केस में वकील का सबसे बड़ा सवाल?

ट्विश शर्मा सुसाइड मामले में पीड़ित परिवार के वकील अंकुर पांडे का कहना है कि ट्विशा का पोस्टमॉर्टम 13 मई को हुआ, लेकिन कथित फंदा या बेल्ट फोरेंसिक डॉक्टरों को 15 मई तक दिया गया। तो परिवार ने सवाल किया कि बिना फंदे की जांच किए बिना टीम ने पोस्टमॉर्टम का रिजल्ट कैसे तैयार कर दिया।