MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • UCI Road World Championships 2032: पुणे में पहली बार साइकिलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप, क्यों है खास?

UCI Road World Championships 2032: पुणे में पहली बार साइकिलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप, क्यों है खास?

UCI Road World Championships 2032: भारत के पुणे शहर को साल 2032 की प्रतिष्ठित UCI रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपी गई है। इतिहास में पहली बार देश में होने वाले इस वैश्विक साइकिलिंग इवेंट से भारतीय खेलों को एक नया आयाम मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Sep 25 2026, 10:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
ग्लोबल इवेंट की भारत को कहां और कैसे मिली मेजबानी?
Image Credit : X

ग्लोबल इवेंट की भारत को कहां और कैसे मिली मेजबानी?

भारत के खेल जगत के लिए एक बेहद गर्व और उत्साह से भरा पल सामने आया है। देश को साल 2032 की प्रतिष्ठित 'UCI रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप' की मेजबानी मिल गई है। कनाडा के मॉन्ट्रियल में हुई 195वीं UCI कांग्रेस के दौरान 23 सितंबर को यह ऐतिहासिक घोषणा की गई, जिसके बाद इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
पुणे बनेगा ग्लोबल साइकिलिंग का नया केंद्र
Image Credit : UCI

पुणे बनेगा ग्लोबल साइकिलिंग का नया केंद्र

यह पहला मौका होगा जब भारत इस विश्व स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन करेगा। IOA की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा ने इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह भारतीय खेलों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। हाल ही में पुणे में हुए 'पुणे ग्रैंड टूर' (जो भारत की पहली UCI-क्लासिफाइड मल्टी-स्टेज रेस थी) की सफलता ने इस दिशा में अहम भूमिका निभाई है। इस आयोजन में दुनिया भर के 35 देशों के 164 राइडर्स ने हिस्सा लिया था, जिसने पुणे की वैश्विक पहचान को और मजबूत किया।

Related Articles

Related image1
Vineet Minocha Murder: कर्ज, पिता से विवाद और विरासत छिनने का डर? सुब्रत ने बताई हत्या की असली वजह
Related image2
Trump-CNN विवाद: शी जिनपिंग के स्टेट डिनर में कोर्ट के आदेश के बाद भी क्यों रोके गए पत्रकार?
35
UCI Road World Championships 2032: भारत के लिए ऐतिहासिक मौका
Image Credit : X

UCI Road World Championships 2032: भारत के लिए ऐतिहासिक मौका

UCI के मुताबिक पुणे को 2032 रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप सौंपी गई है। इस फैसले से भारत पहली बार इस प्रतिष्ठित रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करने वाला देश बनेगा। UCI अध्यक्ष डेविड लैपार्तिएंट ने भी भारत को पहली बार इस आयोजन की मेजबानी मिलने पर खुशी जताई और इसे प्रतिस्पर्धी साइकिलिंग के साथ आम लोगों के बीच साइकिलिंग को बढ़ावा देने का मौका बताया।

45
एशिया में चौथी बार और भारत में पहली बार आयोजन
Image Credit : X

एशिया में चौथी बार और भारत में पहली बार आयोजन

साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) के सेक्रेटरी जनरल मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि इस चैंपियनशिप के 100 से ज्यादा संस्करणों के इतिहास में यह केवल चौथी बार है जब यह एशिया में हो रही है, और भारत में इसका होना अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। CFI अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में मिल रही ये सफलताएं भारत को ग्लोबल साइकिलिंग के नक्शे पर मजबूती से स्थापित कर रही हैं। साल 2032 का यह मेगा इवेंट देश के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और भारत को एक प्रमुख ग्लोबल स्पोर्ट्स हब के रूप में उभारने में अहम साबित होगा।

55
IOA ने फैसले का किया स्वागत
Image Credit : X

IOA ने फैसले का किया स्वागत

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा ने पुणे को मेजबानी मिलने को भारतीय खेलों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने UCI का भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया और Cycling Federation of India तथा इससे जुड़े लोगों को बधाई दी। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी इसे भारतीय साइकिलिंग के लिए बड़ा पड़ाव बताया है। संगठन का कहना है कि इस आयोजन से देश में साइकिलिंग को नई गति मिल सकती है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खेलों की मौजूदगी मजबूत होगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
खेल समाचार
राष्ट्रीय समाचार
विश्व समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Vineet Minocha Murder: कर्ज, पिता से विवाद और विरासत छिनने का डर? सुब्रत ने बताई हत्या की असली वजह
Recommended image2
Junk Food Ban: स्कूल के बाहर अब नहीं बिकेंगे चिप्स-कुरकुरे? FSSAI के नए प्रस्ताव से दुकानदारों में मची हलचल
Recommended image3
Sikkim Landslide: सिक्किम में आसमानी आफत के बीच पहाड़ भी टूटा, रिम्बी गांव में मलबे ने मचाई तबाही
Recommended image4
Trump-Xi Meeting: जिनपिंग ने की ट्रंप की मेहमाननवाजी की तारीफ, बोले- चीन-अमेरिका दोस्ती के फूल खिलाएं
Recommended image5
Trump-CNN विवाद: शी जिनपिंग के स्टेट डिनर में कोर्ट के आदेश के बाद भी क्यों रोके गए पत्रकार?
Related Stories
Recommended image1
Vineet Minocha Murder: कर्ज, पिता से विवाद और विरासत छिनने का डर? सुब्रत ने बताई हत्या की असली वजह
Recommended image2
Trump-CNN विवाद: शी जिनपिंग के स्टेट डिनर में कोर्ट के आदेश के बाद भी क्यों रोके गए पत्रकार?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved